Fact Check: 30 लाख हिंदुओं पर बीबीसी के सर्वे वाला मैसेज फेक, पसंदीदा भजनों की कोई लिस्ट नहीं बनी

सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि बीबीसी ने हिंदुओं के सबसे प्रिय भजनों की लिस्ट बनाई है। दावा है कि इसके लिए बीबीसी ने पूरी दुनिया में 30 लाख हिंदुओं पर सर्वे कराया था। हालांकि हमारी पड़ताल में ये दावा गलत साबित हुआ है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Fri, 13 May 2022 04:02 PM (IST) Updated:Fri, 13 May 2022 04:02 PM (IST)
Fact Check: 30 लाख हिंदुओं पर बीबीसी के सर्वे वाला मैसेज फेक, पसंदीदा भजनों की कोई लिस्ट नहीं बनी
पसंदीदा भजनों की लिस्ट को लेकर पोस्ट वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसको शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि बीबीसी (BBC) ने पूरी दुनिया में 30 लाख हिंदुओं पर एक सर्वे कराया था। इसके आधार पर हिंदुओं के सबसे प्रिय भजनों की लिस्ट बनाई गई है। दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट 'विश्वास न्यूज' ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है। बीबीसी ने इस तरह का कोई सर्वे नहीं कराया है।

वायरल दावे की पड़ताल के लिए 'विश्वास न्यूज' ने कीवर्ड से इसको सर्च किया। सर्चिंग में बीबीसी द्वारा 30 लाख हिंदुओं पर कराए गए सर्वे के बारे में कोई खबर नहीं मिली। हां, बीबीसी के पोल के बारे में एक रिपोर्ट जरूर मिली। इसके मुताबिक, 155 देशों/आईलैंड से वोट किए गए हैं। करीब 7 हजार गानों का चयन किया गया था। बॉब डिलन के 16 गाने नामांकित हुए थे। व्हाइट क्रिसमस गाने को आठ वोट मिले थे। इसके आधार पर टॉप टेन गानों में 'ए वंश नेशन' पहले और 'वंदे मातरम्' दूसरे नंबर पर है।

इसकी और पुष्टि के लिए 'विश्वास न्यूज' ने बीबीसी न्यूज के इंडिया डिजिटल हेड मुकेश शर्मा से बात की। उनके साथ वायरल मैसेज को भी शेयर किया। उनका कहना है, 'बीबीसी ने इस तरह का कोई सर्वे नहीं कराया है। यह फेक है।'

इस पड़ताल को विस्तार से यहां पढ़ें।

https://www.vishvasnews.com/viral/fact-check-fake-post-of-bbc-survey-on-30-lakh-hindus-for-top-bhajans/

chat bot
आपका साथी