विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fact Check: मंदसौर में हिंदू पति के मुस्लिम पत्नी की हत्या का दावा गलत, सुरक्षित हैं राहुल और इकरा

By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
Published: Thu, 27 Apr 2023 03:04 PM (IST)

Fact Check Story मध्य प्रदेश के मंदसौर में हिंदू युवक के मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाली पत्नी ...और पढ़ें

मंदसौर में हिंदू पति के मुस्लिम पत्नी की हत्या का दावा गलत
मंदसौर में हिंदू पति के मुस्लिम पत्नी की हत्या का दावा गलत

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीरों के कोलाज के जरिए दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में राजस्थान की रहने वाली एक मुस्लिम युवती इकरा ने अपना धर्म परिवर्तन करते हुए राहुल नाम के हिंदू लड़के के साथ शादी की थी और दो साल बाद इकरा का जला हुआ शव उसके घर से बरामद किया गया और इस घटना के बाद उसका पति राहुल फरार है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल तस्वीर में नजर आ रहे राहुल और इकरा दोनों ही जीवित और सुरक्षित हैं।

'राहुल इकरा मंदसौर' की-वर्ड सर्च में ऐसी कई पुरानी रिपोर्ट्स मिलीं, जिसमें इन दोनों की शादी का जिक्र है। 'न्यूज स्टेट एमपी छत्तीसगढ़' यू-ट्यूब चैनल पर 10 सितंबर 2022 को अपलोड किया हुआ वीडियो बुलेटिन मिला, जिसके मुताबिक मुस्लिम युवती इकरा धर्म परिवर्तन करते हुए इशिता बनी और उसने हिंदू लड़के राहुल से शादी कर ली।

कई अन्य रिपोर्ट्स में इस घटना का जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक, युवा दंपती  मंदसौर में ही रहना जाहते हैं। अन्य न्यूज रिपोर्ट्स से इस घटना की पुष्टि होती है।

सभी रिपोर्ट्स पुरानी थी, जिसमें इस दंपती  की शादी का जिक्र था। न्यूज सर्च में हमें हाल-फिलहाल की ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें इन दोनों की सलामती का जिक्र हो। इसलिए विश्वास न्यूज ने इस मामले को लेकर मंदसौर पुलिस से संपर्क किया। मंदसौर के शहर कोतवाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी अमित सोनी ने वायरल दावे का खंडन करते हुए कहा कि दंपती सुरक्षित और जीवित हैं। उन्होंने कहा, "दंपती  को कोई धमकी नहीं मिली है और वे दोनों शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से रह रहे हैं।"

हमारी जांच से स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में हिंदू युवक के मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाली पत्नी की हत्या का दावा गलत है। राहुल और इकरा दोनों ही सुरक्षित और जीवित हैं।

विश्वास न्यूज की इस फैक्ट चेक रिपोर्ट में इस दावे की विस्तृत पड़ताल और जांच की प्रक्रिया के बारे में पढ़ा जा सकता है।