IMDB Top 5 Movies: जानिए- कोरोना काल में रिलीज़ किन पांच फ़िल्म को लोगों ने सबसे ज्यादा पंसद किया...

IMDB Top 5 Movie कोरोना काल में कई फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं। ऐसे में हम आपको उन पांच फ़िल्मों को बारे में जिन्हें लोगों ने पसंद किया है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2020 05:07 PM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2020 05:36 PM (IST)
IMDB Top 5 Movies: जानिए- कोरोना काल में रिलीज़ किन पांच फ़िल्म को लोगों ने सबसे ज्यादा पंसद किया...
IMDB Top 5 Movies: जानिए- कोरोना काल में रिलीज़ किन पांच फ़िल्म को लोगों ने सबसे ज्यादा पंसद किया...

नई दिल्ली, जेएनएन। IMDB Top 5 Movie: इस कोरोना काल में फ़िल्मों को रिलीज़ करने का नया तरीका अपनाया गया है। अभी तक जिन फ़िल्मों को थिएटर्स पर रिलीज़ किया जा रहा था, उन्हें सीधे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स स्ट्रीम किया गया। इसकी शुरुआत अमेज़न प्राइम वीडियो ने अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फ़िल्म गुलाबो सिताबो के साथ शुरु किया। ऐसे में लोगों ने फ़िल्मों को पसंद भी किया और कई किस्म प्रतिक्रियाएं दी। सुशांत सिंह राजपूत की फ़िल्म 'दिल बेचारा' को ख़ूब बज़ मिला। ऐसे में हमने जानने की कोशिश की किस फ़िल्म को आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग दी गई।

1. दिल बेचारा- दिल बेचारा को जुलाई के आखिरी में रिलीज़ हुई। सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फ़िल्म को काफी बज़ मिला। यह सुंशात की आखिरी फ़िल्म है। उनके जाने के बाद फैंस ने आईएमडीबी पर जमकर रेटिंग दी। यह फिलहाल नंबर वन पर मौजूद है। इसे 8.9 रेटिंग मिली। एक समय ऐसा भी आया, जब रिलीज़ के वक्त यह 9.0 से ऊपर था। दिल बेचारा को मुकेश छाबरा ने निर्देशित किया है।

2.चिंटू का बर्थडे- ज़ी-5 पर इस कोरोना काल के दौरान एक बेहतरीन फ़िल्म रिलीज़ हुई। इराक में चल रहे युद्ध के बीच में फंसे एक भारतीय परिवार की कहानी दिखाई गई है। फ़िल्म में विनय पाठक लीड रोल में नज़र आए। फ़िल्म को आईएमडीबी पर 7.9 रेटिंग मिली है। 

3.लूटकेस- हॉटस्टार पर हाल ही में लूटकेस रिलीज़ हुई। टीवीएफ ट्रिपलिंग जैसे वेब सीरीज़ बना चुके राजेश कृष्णन की इस फ़िल्म को लोगों ने पसंद किया। कुणाल खेमू, रशिका दुग्गल, गजराज राव, रणवीर शौरी और विजय राज जैसे एक्टर से सजी इस फ़िल्म को 7.8 की रेटिंग मिली है। 

4.रात अकेली है- नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार ग्रे शेड किरदार में वापसी की। इसके लिए उन्होंने नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म रात अकेली को चुना। नवाज के साथ राधिका आप्टे भी नज़र आईं। नवाज का पुलिस वाला किरदार लोगों को पसंद आया। हनी त्रेहान की इस फ़िल्म को आईएमडीबी पर 7.4 की रेटिंग मिली है। 

5.बुलबुल- कुछ समय पहले ही अनुष्का शर्मा ने बतौर प्रोड्यूसर ओटीटी की ओर कदम बढ़ाया है। उनकी पहली सीरीज़ पाताल लोक अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई। इसके बाद उनकी प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फ़िल्म बुलबुल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ मिली। इसे भी अच्छा रिस्पॉन्स मिली। आईएमडीबी पर इस फ़िल्म को 6.6 की रेटिंग मिली है। 

chat bot
आपका साथी