Jayeshbhai Jordaar OTT Release: जानिए, ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार'

Jayeshbhai Jordaar OTT Release जयेशभाई जोरदार यशराज बैनर और प्राइम वीडियो के बीच हुई डील के तहत रिलीज होने वाली दूसरी फिल्म है। इस डील के तहत आयी पहली फिल्म बंटी और बबली 2 है। इसके बाद सम्राट पृथ्वीराज प्राइम पर आएगी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 10 Jun 2022 03:57 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jun 2022 03:57 PM (IST)
Jayeshbhai Jordaar OTT Release: जानिए, ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार'
Ranveer Singh in Jayeshbhai Jordaar OTT Release. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गयी है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 13 मई को रिलीज हुई थी और अब थिएट्रिकल रिलीज के चार हफ्ते बाद फिल्म शुक्रवार से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दी गयी है। 

सोशल मैसेज देती है जयेशभाई जोरदार की कहानी

दिव्यांग ठक्कर निर्देशित फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया है। जयेशभाई जोरदार की कहानी गुजरात में दिखायी गयी है। फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार का नाम जयेश पटेल है, जो गांव के सरपंच का बेटा है। शालिनी पांडेय, रणवीर की पत्नी के किरदार में है, जो गर्भवती है। जयेश पहले ही एक बेटी का पिता है, इसलिए सरपंच चाहता है कि इस बार बेटा होना चाहिए। जयेश को जब पता चलता है कि पत्नी के पेट में बेटी है तो वो उसे बचाने के लिए पिता से दूर भाग जाता है, मगर सरपंच उसका पीछा नहीं छोड़ता।

View this post on Instagram

A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin)

बॉक्स ऑफिस पर रही असफल

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। जयेशभाई जोरदार ने करीब 20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। जयेशभाई जोरदार 2022 में रणवीर की पहली थिएट्रिकल रिलीज फिल्म है। इससे पहले उनकी 83 पिछले साल दिसम्बर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बाद में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गयी थी।

YRF और प्राइम के साथ मेगा डील का हिस्सा

जयेशभाई जोरदार, यशराज फिल्म्स और प्राइम वीडियो के बीच हुई मेगा डील का हिस्सा है, जिसकी घोषणा प्राइम ने पिछले साल अक्टूबर में की थी। इस डील के तहत बंटी और बबली 2, जयेशभाई जोरदार, सम्राट पृथ्वीराज और शमशेरा सिनेमाघरों में रिलीज के बाद प्राइम पर रिलीज होनी हैं। इनमें से बंटी और बबली 2 और जयेशभाई जोरदार प्राइम वीडियो पर आ चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर सम्राट पृथ्वीराज की हालत को देखते हुए यह फिल्म भी जल्द प्राइम वीडियो पर आ जाएगी। चौथी फिल्म शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 2022 में यह रणबीर कपूर की पहली फिल्म है। संजय दत्त भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। प्राइम ने इन चारों फिल्मों के ग्लोबल राइट्स खरीदे हैं।

यशराज फिल्म्स की डर, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, सिलसिला, चांदनी, दिल तो पागल है समेत कई क्लासिक फिल्में प्राइम पर पहले ही मौजूद हैं। अगर पिछले कुछ सालों में रिलीज फिल्मों की बात करें तो ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, वॉर, मर्दानी के ग्लोबल राइट्स प्लेटफॉर्म ने खरीदे थे।

chat bot
आपका साथी