'तारक मेहता..' की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी लेकर आईं फैंस के लिए खुशी, दोबारा किया नन्हें मेहमान का स्वागत

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन बनकर सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं दिशा वकानी एक बार फिर से मां बनी हैं। अभिनेत्री ने भाई और जेठालाल के साले का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी ने मामा बनने की खुशी जाहिर करते हुए खबर कंफर्म की।

By Tanya AroraEdited By: Publish:Tue, 24 May 2022 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 24 May 2022 06:45 PM (IST)
'तारक मेहता..' की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी लेकर आईं फैंस के लिए खुशी, दोबारा किया नन्हें मेहमान का स्वागत
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah dayaben aka disha vakani give birth to baby boy. Photo Credit- Instagram

नई दिल्ली जेएनएन। dayaben aka disha vakani give birth to baby boy: सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से दया बेन बनकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस दिशा वकानी (disha vakani)ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। अपने किरदार से वह लोगों के चेहरों पर न सिर्फ बड़ी मुस्कान लाई, बल्कि दयाबेन बनकर कुछ इस तरह प्रभावित किया कि लोग आज भी शो में उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि दिशा शो में कब लौटेंगी ये तो अभी तक कन्फर्म नहीं है, लेकिन इस बीच ही दया बेन उर्फ दिशा वकानी से जुडी एक बड़ी खबर आई है। साल 2017 में बेबी गर्ल को जन्म देने वालीं दिशा वकानी अब दोबारा मां बनी है।

दिशा वकानी ने दिया बेबी बॉय को जन्म

सबकी चहेती दिशा वकानी ने बेबी बॉय को हाल ही में जन्म दिया है और इस खबर को खुद उनके भाई और सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल के साला बनें सुन्दरलाल ने कन्फर्म किया। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में मयूर वकानी ने कहा, 'मैं दोबारा अंकल बनकर बहुत खुश हूं। साल 2017 में उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया था और अब वह दोबारा मां बन चुकी हैं और मैं दोबारा मामा बना हूं। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं'। आपको बता दें कि जेठालाल के साले की भूमिका निभाने वाले सुन्दर लाल उर्फ और दिशा वकानी असल जिंदगी में सग्गे भाई बहन हैं।

View this post on Instagram

A post shared by disha vakani 🔵 (@disha.vakani_)

दिशा की शो में वापसी को लेकर मयूर वकानी ने कही ये बात

असित मोदी ने हाल ही में इस खबर को कंफर्म किया था कि शो में दयाबेन की वापसी होगी, हालांकि उस भूमिका में दोबारा दिशा होंगी या कोई और इसे लेकर निर्माता ने कुछ नहीं कहा। हालांकि अब मयूर वकानी ने दिशा वकानी के शो में वापसी को लेकर कहा, 'दिशा निश्चित रूप से शो में लौटेंगी। एक लंबे समय से वह शो तारक मेहता से जुडी रही हैं। तो कोई भी कारण नहीं है कि वह शो में ना लौटें हम सभी उनके शो में लौटने का और उनके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं'।

दयाबेन उर्फ दिशा वकानी ने साल 2017 में लिया था शो से ब्रेक

दिशा वकानी ने साल 2015 में बिजनेसमैन मयूर वकानी से शादी की थी और साल 2017 में उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया। दिशा वकानी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से 6 महीने का ब्रेक लिया था, हालांकि इसके बाद वह शो में नहीं लौटीं। कई बार उनकी शो में वापसी की खबर आई, लेकिन हर बार फैंस निराशा हुए, ऐसे में देखना ये है कि निर्माता की मुहर के बाद दिशा वकानी ही शो में वापसी करती हैं या फिर कोई नई अभिनेत्री दयाबेन के रूप में नजर आती हैं।

chat bot
आपका साथी