Sanjeeda Sheikh ने मेकअप रूम से बनाया अपना ऐसा बोल्ड वीडियो, बार-बार संभालती दिखीं ब्रालेट की स्ट्रिप

आपको बता दें कि संजीदा शेख और आमिर अली ने अपने करीब 13 सालों के रिश्ते को खत्म किया है। दोनों ने शादी के कई सालों के बाद तलाक लेकर फैंस को हैरान कर दिया था। अब संजीदा अकेले ही अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2023 02:12 PM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2023 02:12 PM (IST)
Sanjeeda Sheikh ने मेकअप रूम से बनाया अपना ऐसा बोल्ड वीडियो, बार-बार संभालती दिखीं ब्रालेट की स्ट्रिप
Photo Credit : Sanjeeda Sheikh Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Sanjeeda Sheikh Bold Look Photo: टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख एक्टिंग से कहीं ज्यादा अपनी बोल्डनेस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों संजीदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज फैंस के साथ शेयर कर उनके होश उड़ाती हैं।

फिर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में आईं संजीदा

संजीदा शेख की इन बोल्ड तस्वीरों और वीडियोज का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच अब संजीदा का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फिर से एक्ट्रेस अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस के होश उड़ा रही हैं।

मेकअप रूम में शीशे के सामने बनाया अपना वीडियो

संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में संजीदा मेकअप रूम में हैं और वह शीशे के सामने अपना वीडियो बना रही हैं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की स्कर्ट के साथ मैचिंग ब्रालेट स्टाइल टॉप कैरी किया हैं। इस दौरान कभी अपने बालों को लहराती तो कभी अपनी बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। उनकी ये अदाएं फैंस की नींद उड़ा रही है। इस वीडियो को अब तक काफी बार देखा जा चुका है। इस पर फैंस के लगातार कमेंट आ रहे हैं। हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjeeda Shaikh (@iamsanjeeda)

वीडियो पर आ रहे हैं ऐसे कमेंट्स

संजीदा शेख के इस वीडियो ने मानों इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। फोटो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ' आप कयामत लग रही हैं।' वहीं, एक लिखता है, 'इतनी खूबसूरती कहां से लाई हैं।' एक दूसरा लिखता है, 'फेस पर इतना ग्लो कैसे।' वहीं, एक लिखता है, 'जान लेने का इरादा है क्या?' इस तरह के कई सारे रिएक्शन आ चुके हैं।

chat bot
आपका साथी