'कॉमेडी नाइट्स' को होस्ट करेंगे रितेश और अरशद!

कॉमेडियन कपिल शर्मा की कमर में स्लिप डिस्क हो जाने की वजह से उनके शो को कुछ समय के लिए बंद किए जाने की अफवाहें थी। लेकिन बाद में खबर आई कि कपिल की गैर-मौजूदगी में शो को होस्ट करने के लिए कई सितारों को साइन किया जा सकता है

By Monika SharmaEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2015 10:59 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2015 11:40 AM (IST)
'कॉमेडी नाइट्स' को होस्ट करेंगे रितेश और अरशद!

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा की कमर में स्लिप डिस्क हो जाने की वजह से उनके शो को कुछ समय के लिए बंद किए जाने की अफवाहें थी। लेकिन बाद में खबर आई कि कपिल की गैर-मौजूदगी में शो को होस्ट करने के लिए कई सितारों को साइन किया जा सकता है जिनमें से एक करण जौहर भी हो सकते हैं।

कपिल शर्मा की गैर-मौजूदगी में करण जौहर लेंगे जिम्मेदारी!

अब खबर है कि रितेश देशमुख, अरशद वारसी, अर्जुन कपूर और निर्देश साजिद खान भी शो को होस्ट कर सकते हैं। कपिल के पूरी तरह ठीक हो जाने तक ये सभी सितारे शो को होस्ट कर सकते हैं।

जिम में वर्क आउट करते समय कपिल की स्लिप डिस्क हो गई थी और वो इलाज के लिए फिलहाल वैंकूवर गए हैं। मुंबई लौटने के बाद कपिल करीब एक महीने तक आराम करेंगे।

शो के निर्माताओं ने शो के अगले कुछ एपिसोड्स शूट करने के लिए कुछ बॉलीवुड सितारों से संपर्क किया है। शो की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस ने कहा, 'कपिल ठीक नहीं है इसलिए वो शूट नहीं कर सकते। वो एक-दो हफ्तों में ठीक नहीं होंगे। अगर वो ठीक भी हो जाते हैं तो शूट नहीं कर पाएंगे। हम साजिद खान, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, अर्जुन कपूर और बाकी सेलेब्स को शो का हिस्सा बनाएंगे।'

ऐश्वर्या राय का 'जज्बा' लुक ऑनलाइन हुआ लीक

प्रीति ने आगे कहा, 'ये लोग अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से शो में एक्ट करेंगे। ये बहुत अच्छी बात है कि वो शो में हिस्सा लेने के लिए राजी हो गए हैं। शो के बाकी मेंबर्स भी इसका हिस्सा बने रहेंगे।'

कपिल ने शो का आखिरी एपिसोड सलमान खान के साथ शूट किया था जो अपनी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को प्रमोट करने के लिए आए थे।

करीना कपूर के बारे में ये क्या कह गए रणवीर सिंह!

chat bot
आपका साथी