अब टीवी सीरियल में रेखा, शाहरुख़ खान की राह पर चलने की तैयारी

हाल ही में शाहरुख़ खान ने एकता कपूर के शो कसौटी ज़िंदगी की में स्टार कास्ट को एंट्रोड्यूस करने के लिए नैरेशन दिया था।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 02:16 PM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 12:28 AM (IST)
अब टीवी सीरियल में रेखा, शाहरुख़ खान की राह पर चलने की तैयारी
अब टीवी सीरियल में रेखा, शाहरुख़ खान की राह पर चलने की तैयारी

मुंबई। बड़े या नामी सितारों ने वर्षों पहले ही छोटे परदे पर एंट्री ले कर ये जता दिया था कि उनके लिए टेलीविजन दर्शकों तक पहुँचने का सबसे बड़ा माध्यम है और वो मौका पड़ने पर इस मीडियम में हाथ आजमाने से कभी नहीं चूकेंगे। अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान और सलमान खान सहित कई आ गए और अब एक और नाम तैयार है।

वो है सदाबहार ख़ूबसूरत रेखा। ख़बर है कि रेखा अब छोटे पर्दे पर अपनी आवाज़ का जादू दिखाने जा रही हैं। टीवी पर जल्द ही एक पौराणिक सीरियल शुरू हो रहा है, जिसका नाम राधा कृष्ण है। रेखा को इस शो में वॉयस ओवर के रूप में नैरेशन के लिए अप्रोच किया गया था और बताया जाता है कि रेखा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही इस बारे में घोषणा की जायेगी। हाल ही में रेखा फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से के एक गाने रफ्ता रफ्ता में नज़र आई थीं। बड़े परदे पर वो तमिल और तेलुगु में बनी रोमांटिक फिल्म प्यार प्रेमा कंधाल में आख़िरी बार दिखी थीं।

इन दिनों वो फिल्में बहुत ही कम करती हैं। उन्हें छोटे परदे पर कई बार स्पेशल गेस्ट के रूप में कई रियलिटी शोज़ में दिखा गया है। पिछले दिनों उन्होंने आइफ़ा अवॉर्ड्स में परफॉर्म भी किया था। राधा कृष्ण सीरियल स्टार भारत पर सितंबर से शुरू हो रहा है। फिल्म का टीज़र जल्द ही रिलीज़ किया जाना है और दूसरे प्रोमो में रेखा के आने की घोषणा की जायेगी।

बता दें कि हाल ही में शाहरुख़ खान ने एकता कपूर के शो कसौटी ज़िंदगी की में स्टार कास्ट को एंट्रोड्यूस करने के लिए नैरेशन दिया था। एकता कपूर के अगले महीने से शुरू हो रहे शो ‘कसौटी ज़िंदगी की 2’ में शाहरुख़ खान सूत्रधार बने हैं। उनका ये काम तीन एपिसोड के लिए होगा। इस दौरान वो एक एक कर सीरियल के किरदारों का दर्शकों से परिचय करवाएंगे।शाहरुख़ खान की ये करीब 30 साल बाद सीरियल्स में वापसी होगी। वैसे वो कौन बनेगा करोड़पति, क्या आप पांचवी पास से तेज़ हैं, जोर का झटका और टेड टॉक्स जैसे शोज़ कर चुके हैं। एरिका फर्नांडिस को प्रेरणा के रोल के लिए पहले ही फाइनल कर दिया गया था। बाद में अनुराग के रोल के लिए पार्थ समथान को भी चुन लिया गया। कोमलिका का रोल इस बार हिना खान निभाएंगी।

कसौटी, कहानी प्रेरणा और अनुराग बसु की कहानी रही है। प्रेरणा का रोल पहले भाग में श्वेता तिवारी ने निभाया था और अनुराग का शेजान खान ने बाद में उन्हें हितेन तेजवानी ने रिप्लेस किया था।

यह भी पढ़ें: माल्टा की गलियों में 'भारत', सलमान और कटरीना की सबसे ख़ूबसूरत तस्वीर

chat bot
आपका साथी