'रामायण के सीता' की बेटी खूबसूरती में देती है मां को टक्कर, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'गॉर्जियस'

दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन खुद के लेटेस्ट पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके हर अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच दीपिका ने बेटी संग अपनी एक खास तस्वीर तस्वीर शेयर की है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 11:16 AM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 11:16 AM (IST)
'रामायण के सीता' की बेटी खूबसूरती में देती है मां को टक्कर, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे 'गॉर्जियस'
Photo Credit : Dipika Chikhlia Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी के चर्चित धार्मिक शो 'रामायण' को आज भी काफी पसंद किया जाता है। रामानंद सागर के इस शो में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को आज भी उतना ही प्यार ​दिया जाता है जितना शो के शुरुआत में करते थे। सीता का रोल प्ले करने के बाद दीपिका को घर-घर में एक खास पहचान मिली है। दीपिका आज भी फैंस के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन खुद के लेटेस्ट पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वहीं फैंस भी उनके हर अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच दीपिका ने बेटी संग अपनी एक खास तस्वीर तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। यहां देखें फोटो...

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाल ही में बेटी संग एक खास तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मां बेटी की ये जोड़ी काफी कमाल लग रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका और उनकी बेटी जूही टोपीवाला दोनों ही व्हाइट कलर की शर्ट में नजर आ रहे हें। दोनों के खुले बाल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। इस दौरान दीपिका और उनकी बेटी कैमरे की तरफ देखकर पोज देती दिख रही हैं। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में वह ट्रेडिशनल नहीं बल्कि मॉर्डन अवतार में नजर आ रहीं थीं। दीपिका का ये मॉर्डन अवतार उनके फैंस काफी पसंद आया। इन तस्वीरों में दीपिका ब्लैक शर्ट पहने नजर आ रही हैं। वहीं फोटो में उन्होंने अपने बालों को एक तरफ कर रखा है। फोटों में दीपिका के पीछे पहाड़ों का नजारा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहा है। तस्वीरों में दीपिका की स्माइल उनके फैंस का दिल जीत रही है। हमेशा की तरह ही एक्ट्रेस की इन फोटोज पर उनके चाहने वाले भर भरकर प्यार लुटाया।

chat bot
आपका साथी