Ram Kapoor ने चोरी छिपे पत्नी गौतमी का पैपरिंग सेशन किया रिकॉर्ड, देखें मजेदार वीडियो

राम कपूर की पत्नी गौतमी को इसका बिल्कुल भी आभास नहीं था कि राम कपूर उनका वीडियो शूट कर रहे हैंl राम कपूर कहते नजर आ रहे हैं कृपया अपनी आवाज नीचे रखें मैडम जी पैंपरिंग सेशन ले रही हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 08:30 AM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 08:30 AM (IST)
Ram Kapoor ने चोरी छिपे पत्नी गौतमी का पैपरिंग सेशन किया रिकॉर्ड, देखें मजेदार वीडियो
राम कपूर ने पत्नी गौतमी का चोरी-छिपे एक वीडियो शूट कर शेयर किया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl राम कपूर ने इन्स्टाग्राम पर पत्नी गौतमी का पैंपरिंग सेशन रिकॉर्ड कर शेयर किया है और यह बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैl टीवी कलाकार राम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैl जो कि काफी वायरल भी होते हैl राम कपूर के इन्स्टाग्राम पर 190K फॉलोअर्स हैl वह पत्नी गौतमी कपूर और पेट डॉग पोपे का वीडियो शेयर करते रहते हैl

इस बार राम कपूर ने पत्नी गौतमी का चोरी-छिपे एक वीडियो शूट कर शेयर किया हैl इसमें उनकी पत्नी गौतमी को स्कैल्प मसाज कराते देखा जा सकता हैl राम कपूर ने पत्नी गौतमी का स्कैल्प मसाज लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैl राम कपूर ने इसे डेली पैमरिंग सेशन बताया हैl राम कपूर ने पत्नी गौतमी का स्कैल्प मसाज लेते हुए वीडियो शूट किया हैl

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

राम कपूर की पत्नी गौतमी को इसका बिल्कुल भी आभास नहीं था कि राम कपूर उनका वीडियो शूट कर रहे हैं, जब वह अपनी आंखें खोलती है तब उन्हें इस बात का एहसास होता हैl राम कपूर कहते नजर आ रहे हैं, 'कृपया अपनी आवाज नीचे रखें, मैडम जी पैंपरिंग सेशन ले रही हैl' वीडियो शेयर करते हुए उन्हें सुना जा सकता है, 'पैमरिंग की एक सीमा होती हैl इसी प्रकार मैडम जी हर दिन पैंपरिंग लेती हैl' गौतमी की आंखें बंद हैl वह कह रही है कि वह पैंपरिंग नहीं ले रही हैl इसके बाद राम कपूर गौतमी को चिढ़ाते हुए कहते हैं फिर इसे क्या कहते हैंl क्या इसे टॉर्चर कहते हैंl तो इस प्रकार मैडम जी टॉर्चर होती हैl क्या लाइफ है बॉसl'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

राम कपूर यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे ऐसा गौतमी को विश्वास नहीं थाl उन्होंने वीडियो पर कमेंट में लिखा है, 'मैं तुम्हें मार डालूंगीl' राम कपूर और गौतमी कपूर ने 2003 में शादी की हैl दोनों के दो बच्चे हैंl बेटी सिया और बेटा अस्कl दोनों ने 'घर एक मंदिर', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'शादी के साइड इफेक्ट' में भी साथ काम कार चुके हैं।

chat bot
आपका साथी