The Kapil Sharma Show में शामिल होंगी नीतू कपूर, पहली बार ऑनस्क्रीन दिखेगी मां- बेटी की जोड़ी

शो में बीते दिनों अक्षय कुमार वाणी कपूर धर्मेंद्र शत्रुघ्न सिन्हा अलग- अलग एपिसोड्स में शामिल हुए थे। वहीं अब इस शो में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ शिरकत करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद रिद्धिमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 09:27 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 07:13 AM (IST)
The Kapil Sharma Show में शामिल होंगी नीतू कपूर, पहली बार ऑनस्क्रीन दिखेगी मां- बेटी की जोड़ी
रिद्धिमा कपूर साहनी, नीतू कपूर, कपिल शर्मा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन का सबसे चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर से नए कलेवर के साथ टेलीविजन पर आ पहुंचा है। शो में बीते दिनों अक्षय कुमार, वाणी कपूर, धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा अलग- अलग एपिसोड्स में शामिल हुए थे। वहीं अब इस शो में नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ शिरकत करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद रिद्धिमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

दरअसल रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रिद्धिमा अपनी मां, भाई रणबीर और दिवंगत पिता को याद करते हुए कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। रिद्धिमा की सभी पोस्ट्स काफी वायरल भी होती हैं। अब हाल ही में रिद्धिमा कपूर साहनी 'द कपिल शर्मा शो' के सेट से अपनी कुछ तस्वीर शेयर की हैं। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वो जल्द ही इस शो में नजर आएंगी।

रिद्धिमा ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिद्धिमा कपूर अपनी मां नीतू कपूर और शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, 'अपनी आत्मा को खुश करने के लिए थोड़ा वक्त निकालना चाहिए। कल मेरी जिंदगी की सबसे अमेजिंग (हंसी से फुल) शाम थी कपिल शर्मा शो में मां के नीतू कपूर के साथ'।

 

View this post on Instagram

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

वहीं खुद नीतू कपूर ने भी शो के सेट से तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में अर्चना पूरन सिंह भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा, 'कपिल शर्मा के साथ हमेशा ही बहुत मजा आता है और इस बार तो मेरी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इसे और भी ज्यादा मजेदार बना दिया। इस मजेदार सफर के लिए जुड़े रहिए सोनी टीवी के साथ।'

 

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतू और रिद्धिमा दोनों की इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है। कई लोग केमंट कर कह रहे हैं कि रिद्धिमा और नीतू को साथ देखना बहुत मजेदार होने वाला है। इसके अलावा सभी को इस एपिसोड का बड़ ही बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' का ये एपिसोड कल यानी कि मंगलवार को प्रसारित होगा।

chat bot
आपका साथी