नागपुर पुलिस ने शेयर किया जेठालाल का ये मीम, लिखा- ‘मास्क पहनने में क्या तकलीफ है आपको’

पिछले कई दिनों में नागपुर पुलिस ने फिल्मों के कुछ सीन या डायलॉग आदि में एडिटिंग करके क्रिएटिव तरीके से लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Wed, 10 Jun 2020 09:14 AM (IST) Updated:Wed, 10 Jun 2020 09:36 AM (IST)
नागपुर पुलिस ने शेयर किया जेठालाल का ये मीम, लिखा- ‘मास्क पहनने में क्या तकलीफ है आपको’
नागपुर पुलिस ने शेयर किया जेठालाल का ये मीम, लिखा- ‘मास्क पहनने में क्या तकलीफ है आपको’

नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान हर शहर की पुलिस की तरह नागपुर पुलिस ने भी जमीनी स्तर पर  कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए काफी मेहनत की है। पुलिसकर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा कर रहे हैं। इसके साथ ही नागपुर पुलिस सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को जागरूक रखने का काम कर रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस, स्टार्स और फिल्मों के डायलॉग का सहारा ले रही है जिससे लोगों से अच्छे इंट्रेक्ट कर पाए।

पिछले कुछ दिनों में नागपुर पुलिस ने फिल्मों के कुछ सीन या डायलॉग आदि में एडिटिंग करके क्रिएटिव तरीके से लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है। अब पुलिस ने लोगोंं को समझाने के लिए एक नया मीम शेयर किया है। नागपुर पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर सोनी लिव के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का एक मीम शेयर किया है। ये मीम किसी और का नहीं बल्कि लोगों के फेवरेट जेठालाल का है। इस मीम के साथ नागपुर पुलिस ने लिखा, 'चाहें आप गोकुलधाम सोसाइटी जा रहे हों या गदा इलेक्ट्रॉनिक्स, आप जहां भी जाएं मास्क पहनें'। इस मीम में दिलीप जोशी यानी जेठालाल ने मास्क पहना हुआ है और उनकी फोटो के नीचे एक लाइन लिखी है 'आपको मास्क पहनने में क्या तपलीक है'।

Whether you are going to gokuldham society or gada electronics, please wear a Mask wherever you go.#NagpurPolice pic.twitter.com/PGGB9cziqg

— Nagpur City Police (@NagpurPolice) June 9, 2020

हाल में मुंबई पलिस ने भी ऐसा ही एक मीम शेयर किया था। जिसमें विक्की कौशल मास्क पहने दिख रहे थे। मुंबई पुलिस ने उस मीम में उरी फिल्म के उस सीन को लिया था, जिसमें एक्टर विक्की कौशल स्ट्राइक पर जाने से पहले आर्मी के जवानों से बात करते हैं। इस सीन में ही विक्की कौशल हाउज द जोश डायलॉग बोलते हैं। इसी सीन को मुंबई पुलिस ने एडिट करके पोस्ट किया था। इस फोटो के कैप्शन में मुंबई पुलिस ने हाउज द जोश को एडिट करते हुए- How’s the distance लिखा था। इसी ट्वीट में उन्होंने जवाब भी लिख- 6 फीट सर।

How’s the distance: pic.twitter.com/uMgRomg8pX— Mumbai Police (@MumbaiPolice) June 8, 2020

chat bot
आपका साथी