Khatron Ke Khiladi 10: दिल थाम लीजिए आज शुरू होगा शो, ये 10 सेलेब्स पाएंगे अपने डर पर काबू
Khatron Ke Khiladi 10 रोहित इस बार भी फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट को खतरनाक खतरों से दो-चार होना पड़ेगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 आज से कलर्स पर शुरू हो रहा है। बीते काफी समय से रोहित शेट्टी 'खतरों के खिलाड़ी' शो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो से लगातार प्रामो और फोटो सोलश मीडिया पर सामने आ चुके हैं। इस बार का 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग बुल्गारिया में की जा रही है। इस बार भी इस शो को डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। रोहित इस बार इसे 6वीं बार होस्ट कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी शो में कंटेस्टेंट को खतरनाक खतरों से दो चार होना पड़ेगा। रोहित शेट्टी इस बार शो में 10 नए चेहरे लेकर आए हैं। आइए जानते हैं अपकमिंग शो में हिस्सा लेने वाले 10 कंटेस्टेंट्स के नाम और उनके बारे में....
Kaypeee 😈🔥🤘🏻 _ _ #KKK10 #Karanpatel #KhatronKeKhiladi
A post shared by BIGG BOSS 13 (@biggbosss13x) on Feb 19, 2020 at 1:48am PST
करण पटेल
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है एक्टर करण पटेल का। करण 'ये है मोहब्बतें' के साथ पिछले 6 साल से जुड़े हुए थे। 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने 'ये है मोहब्बतें' से अपना 6 साल का लंबा सफर खत्म कर दिया। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, करण पटेल को एक एपिसोड के लिए 5-6 लाख रुपये फीस दी जा सकती है, जो काफी ज्यादा है।
A post shared by khatron ke khiladi 10 (@kkk10_updates) on Feb 12, 2020 at 3:01am PST
करिश्मा तन्ना
ऐक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी 'खतरों के खिलाड़ी' स्टंट बेस्ड शो में नजर आएंगी। इसके पहले वह झलक दिखला जा और 'बिग बॉस 8' जैसे रिऐलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on Feb 19, 2020 at 12:03am PST
अदा खान
ऐक्ट्रेस अदा खान 'खतरों के खिलाड़ी' से नॉन-फिक्शन जॉनर में डेब्यू करेंगी।
A post shared by khatro ke khiladi session 10 (@khatron_ke_khiladii_10) on Feb 19, 2020 at 2:40am PST
अमृता खानविलकर
मराठी टीवी शो 'जीव लागा' में स्वप्निल जोशी के ऑपोजिट नजर आने वाली एक्ट्रेस अमृता खानविलकर भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा होंगी।
A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash) on Feb 18, 2020 at 11:45am PST
तेजस्वी प्रकाश
शो 'पहरेदार पिया की' ने से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश 'खतरों के खिलाड़ी' में स्टंट करती दिखेंगी।
A post shared by BallRaaj (@balrajsyal) on Feb 17, 2020 at 10:13pm PST
बलराज सयाल
अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर बलराज भी 'खतरों के खिलाड़ी' में आ रहे हैं।
A post shared by khatron ke khiladi 10 (@kkk10_updates) on Feb 13, 2020 at 1:15am PST
धर्मेश
डांसर से कोरियोग्राफर बने पुनीत पाठक ने 'खतरों के खिलाड़ी' का 9वां एडिशन जीता था। इस साल मेकर्स ने उनके दोस्त धर्मेश का पार्टिसिपेंट बनाया है।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on Feb 18, 2020 at 6:30am PST
शिविन नारंग
'इंटरनेट वाला लव' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस शिविन नारंग भी 'खतरों के खिलाड़ी' में रोहित शेट्टी के ऑडर को फॉलो करती दिखेंगी। उन्हें वीरा में रणवीर के रोल के लिए खासतौर पर याद किया जाता है।
❤️❤️❤️❤️❤️ #redhotstyle #jumpsuit A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on Jul 12, 2019 at 4:14am PDT
रानी चटर्जी
भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार रानी चटर्जी भी इस शो का हिस्सा होंगी। बता दें, रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं।
A post shared by MumbaiKiRani (@mymalishka) on Feb 19, 2020 at 2:27am PST
आरजे मलिष्का
इस रोहित शेट्टी के रिऐलिटी शो में बेबाक आंदाज के लिए फेमस आरजे मलिष्का भी रोहित शेट्टी के शो में दिखेंगी।