KBC 2020: केबीसी कंटेस्टेंट ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़े 50 लाख के इस सवाल पर किया क्विट, क्या आपको पता है जवाब?

खेल के दौरान आशिन ने बताया कि उन्हें कपिल शर्मा शो बहुत पसंद है। इसपर अमिताभ ने पूछा कि मेरा शो नहीं देखती हैं क्या आप? तब ओशीन ने बताया कि वे बचपन से केबीसी देख रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 11:39 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 11:39 AM (IST)
KBC 2020: केबीसी कंटेस्टेंट ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़े 50 लाख के इस सवाल पर किया क्विट, क्या आपको पता है जवाब?
Amitabh Bachanan Ask Oshin Johari 50 lakh Question Based On Guinness World Record

नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 12: 'कौन बनेगा करोड़पति 12' भी पिछले कई सीजन की तरह ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है। अबतक इस शो से कई कंटेस्टेंट न सिर्फ लाखों बल्कि करोड़ों की धनराशि जीतकर जा चुके हैं। यही नहीं 12वें सीजन में भी 2 महिलाओं ने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। वहीं केबीसी में हॉटसीट पर पहुंची मध्यप्रदेश से आई ओशिन जेहरी। ओशिन ने खेल की शुरुआत पूरे जोश के साथ करते हुए बेहद ही शानदार तरीके से की थी। ओशिन शो से 25 लाख रुपये की इनामी राशी जीतकर गईं। लेकिन 50 लाख वाले सवाल पर वह अटक गईं और यहीं पर उन्हें क्विट करना पड़ा।  आइए जानते हैं क्या था 50 लाख रुपये का सवाल क्या था? 

सवाल- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, पृथ्वी पर सबसे बड़ी सजीव वस्तु क्या है? 

विकल्प- 

ए- ब्लू व्हेल 

बी- जायंट सिकोया 

सी- ग्रेट बैरियर रीफ 

डी- हनी मशरूम 

सही जवाब- डी- हनी मशरूम 

आपको बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से जुड़े इस प्रश्न का उत्तर डी यानी हनी मशरूम था। खेल के दौरान ओशिन को इसका सही उत्तर सी यानी की ग्रेट बैरियर रीफ लग रहा था जो कि गलत था। कन्फ्यूजन होने के कारण उन्होंने आगे खेलना मुनासिब नहीं समझा और क्विट कर दिया। उन्होंने 25 लाख रुपये जीते और उनके खेलने के शानदार ढंग से अमिताभ बच्चन भी काफी प्रभावित नजर आए।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

आपको बता दें कि हाल ही में सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें बिग बी के सामने अनूपा दास बैठी हैं और अमिताभ बड़ी ही बुलंद आवाज़ में उनके 1 करोड़ रुपए जीतने का ऐलान कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अनूपा 15 प्रश्नों का सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपए जीत गई हैं, और अमिताभ उनके सामने 7 करोड़ रुपए का 16वां प्रश्न रख रहे हैं। हालांकि, प्रोमो में ये क्लियर नहीं किया गया है कि अनूपा 7 करोड़ जीत पाएंगी या नहीं। ये एपिसोड आज यानी 25 नवंबर को प्रसारित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी