KBC 2020: आज रांची की नाजिया बनेंगी पहली करोड़पति, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ के सवाल का जवाब?

KBC 2020 अभी तक केबीसी के इस सीजन में कंटेस्टेंट ने 50 लाख रुपये तक की धनराशि जीती है लेकिन बुधवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में रांची की रहने वाली नाजिया सीजन की पहली करोड़पति बनने वाली है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 12:07 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 12:24 PM (IST)
KBC 2020: आज रांची की नाजिया बनेंगी पहली करोड़पति, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ के सवाल का जवाब?
केबीसी कंटेस्टेंट नाजिया (फोटो साभार- इंस्टाग्राम )

नई दिल्ली, जेएनएन। कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में वो वक्त आने वाला है, जब कंटेस्टेंट 7 करोड़ के सवाल का सामना करेगा। अभी तक सीजन में कंटेस्टेंट ने 50 लाख रुपये तक की धनराशि जीती है, लेकिन बुधवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में रांची की रहने वाली नाजिया सीजन की पहली करोड़पति बनने वाली है। इसके बाद नाजिया 7 करोड़ के सवाल का सामना करेंगी। अभी तक एक करोड़ के उस सवाल का पता नहीं चला है, जिसका जवाब देकर नाजिया ने एक करोड़ रुपये जीते हैं।

वैसे तो नाजिया के इस एपिसोड की शूटिंग अक्टूबर में हो चुकी है और आज इसका टीवी पर प्रसारण किया जाएगा। इसके प्रसारण के बाद सीजन को एक करोड़पति मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि नाजिया से जो 1 करोड़ का सवाल पूछा गया था, वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ा हुआ है। अभी सवाल के बारे में पता नहीं चला है। नाजिया नसीम रांची में ही पली-बढ़ी हैं। उनके पिता नसीमुद्दीन सेल के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। नाजिया ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें मां की प्रेरणा से यह सफलता मिली है।

 

View this post on Instagram

NAZIA NASIM is #KBC12’s first crorepati! Watch this iconic moment in #KBC12 on 11th Nov 9 pm only on Sony TV. @amitabhbachchan @spnstudionext

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on Nov 5, 2020 at 12:30am PST

नाजिया का कहना है कि उनकी मां साल 2000 से ही बराबर कहती थीं कि उनका सपना है कि नाजिया कौन बनेगा करोड़पति में जाए। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी मां के सपने को साकार किया है। बता दें कि नाज़िया नाजिया का मायका डोरंडा में है और उनकी ससुराल भिलाई छत्तीसगढ़ में है। इस समय वह अपने पति के साथ दिल्ली में रह रहीं हैं। वहीं, उनके पिता सेवानिवृत अधिकारी हैं और मां बुटिक चलाती हैं। नाज़िया अपने पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। नाज़िया खुद भी जॉब करती हैं।

वहीं, अमिताभ बच्चन के बारे में नाजिया ने कहा कि वह सदी के महानायक जरूर हैं, लेकिन लोगों के साथ बड़ी नरमी से पेश आते हैं और उनका बर्ताव इस प्रतियोगिता में शामिल होने वालों के लिए प्रेरणादायक साबित होता है। वह हौसले को टूटने नहीं देते, बल्कि इसे बनाए रखने में मदद करते हैं। वह सेट पर एक साधारण इंसान की तरह आते हैं और सामने बैठे इंसान से ऐसे घुल मिल जाते हैं जैसे लगता है कि सदी के महानायक उनके परिवार के ही हिस्सा हैं।

chat bot
आपका साथी