Kaun Banega Crorepati 12 का सफर होने वाला है खत्म, आखिरी एपिसोड में हॉट सीट पर होंगे ये दो परम वीर चक्र विजेता

कौन बनेगा करोड़पति 12 का सीजन 22 जनवरी को समाप्त हो रहा है। हाल ही में अमिताभ ने ब्लॉग लिखकर कहा था कि वह थक चुके हैं और रिटायर हो रहे हैं। ​ बता दें 78 साल के महानायक अमिताभ बच्चन लंबे समय से केबीसी को होस्ट कर रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:40 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:40 PM (IST)
Kaun Banega Crorepati 12 का सफर होने वाला है खत्म, आखिरी एपिसोड में हॉट सीट पर होंगे ये दो परम वीर चक्र विजेता
Kaun Banega Crorepati 12 End On 22nd January With Kargil Warriors Yogendra Singh Yadav And Sanay Singh

नई दिल्ली, जेएनएन। 'कौन बनेगा करोड़पति 12' का सफर जल्द ही समाप्त होने वाला है। केबीसी के इस सीजन का अंत कारगिल हीरो सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह के सम्मान के साथ होगा। केबीसी का ग्रांड फिनाले एपिसोड बेहद ही खास होने वाला है। ग्रांड फिनाले में परमवीर चक्र विजेता दोनों कारगिल हीरो इस शो का हिस्सा होंगे। वहीं ये दोनों विजेता अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठेंगे। इस बात की जानकारी सोनी टीवी एक प्रोमो जारी कर दी है। प्रोमो वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोनी टीवी ने 15 जनवरी को सेना दिवस के मौके पर शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रांड फिनाले का जो वीडियो शेयर किया है वो बेहद ही खास है। इस वीडियो में सैनिक अपनी ड्रेस में स्टूडियो पर परेड करते दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में मिलिट्री की धुन बज रही है। वाकई ये धुन एक अलग जोश जगा रहा है। वहीं बाद में बिग बी इस एपिसोड के बारे में जानकारी देते नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनी चैनल की आरे से जानकारी दी गई है, 'हम भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करते हैं। मिलिट्री बैंड का म्यूजिक भारतीय जवानों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है। यह हम लोगों के बीच भी देशभक्ति का भाव पैदा करता है।' 

आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' का ये 12वां सीजन 22 जनवरी को समाप्त हो रहा है। वहीं हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग लिखकर कहा था कि वह अब थक चुके हैं और रिटायर हो रहे हैं। ​आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 78 साल के महानायक अमिताभ बच्चन लंबे समय से केबीसी को होस्ट कर रहे हैं। वहीं वह शो के दौरान न सिर्फ कंटेस्टेंट से सवाल पूछते हैं बल्कि उनसे कई मजेदार बातें भी करते हैं। यही नहीं वह शो के दौरान कई बार अपनी लाइफ से जुड़े कई मजेदार किस्से भी शेयर करते नजर आते हैं।

chat bot
आपका साथी