क्‍या करण और दिव्‍यांका हनीमून मनाने जाएंगे पेरिस?

अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' की स्टार कास्ट जल्द ही पेरिस के लिए रवाना होंगी। इसमें लीड रोल निभा रहे करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी भी शामिल रहेंगे। दरअसल, इस शो में हनीमून सीक्वेंस फिल्माया जाना है।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 12:55 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 01:08 PM (IST)
क्‍या करण और दिव्‍यांका हनीमून मनाने जाएंगे पेरिस?

मुंबई। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' की स्टार कास्ट जल्द ही पेरिस के लिए रवाना होंगी। इसमें लीड रोल निभा रहे करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी भी शामिल रहेंगे। दरअसल, इस शो में हनीमून सीक्वेंस फिल्माया जाना है।

असिन ने किया ऐसा काम, जिससे आ जाएगी 'गजनी' की याद

एक सूत्र ने बताया, 'शो में फिलहाल रमन (करण पटेल) और इशिता (दिव्यांका त्रिपाठी) के बीच रोमांस पर फोकस किया जा रहा है। मेकर्स सोच रहे हैं कि हनीमून सीक्वेंस को पेरिस में दिखाया जाए। वैसे भी ये जगह रोमांस और प्यार के लिए ही जाना जाता है।'

सूत्र के मुताबिक, रमन और इशिता के बीच दिखाए जाने वाले रोमांस को लेकर हमें बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसलिए हमने सोचा है कि इसी सीक्वेंस को आगे बढ़ाया जाए। दुनिया के सबसे रोमांटिक जगहों की जब बात होती है तो पेरिस से बेहतर नाम कोई दूसरा नहीं है।

देखें, 'ब्रदर्स' का नया गाना, जो भर देगा आप में जोश

शो वाले रमन और इशिता के हनीमून सीक्वेंस को अगस्त के मध्य में फिल्माना चाह रहे हैं। इसको लेकर पूरी टीम काफी उत्साहित है। पेरिस में दो सप्ताह की शूटिंग होगी। इस दौरान रमन और इशिता के अलावा दूसरे कास्ट और क्रू मेंबर्स भी वहां जाएंगे।

chat bot
आपका साथी