Drug Case में भारती सिंह का नाम आने के बाद कपिल शर्मा हुए ट्रोल, यूजर ने कहा- वही हाल आपका है...

अपको बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने 22 नवंबर को ड्रग्स के सेवन और घर में 85.5 ग्राम गांजा पाए जाने पर गिरफ्तार किया था। दो दिन बाद कोर्ट में सुनवाई के चलते दोनों को जमानत मिल गई।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 01:56 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 07:36 PM (IST)
Drug Case में भारती सिंह का नाम आने के बाद कपिल शर्मा हुए ट्रोल, यूजर ने कहा- वही हाल आपका है...
Kapil Sharma Trolled Because Of Bharti Singh Connection In Drugs Case

नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई मामलों में जांच जारी है। लेकिन सबसे ज्यादा ड्रग एंगल को लेकर जांच चल रही है। अबतक इस मामले में कई नाम शामिल हो चुके हैं। वहीं कई लोग इस केस में जेल भी जा चुके हैं। वहीं बीते दिनों कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया का नाम भी इस केस में जुड़ गया है। ड्रग केस में शामिल होने के बाद से लगातार  दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक के रिएक्शन भी सामने आ चुके हैं। वहीं अब भारती का ड्रग्स केस में नाम आने पर एक यूजर ने कपिल शर्मा को ट्रोल किया है जिसपर उन्होंने ट्रोलर को मुंहतोड़ जवाब दिया। 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ में कॉमेडियन भारती सिंह ने ड्रग्स के सेवन की बात को कबूल किया था। इसी के बाद से ही उनको लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब एक यूजर ने ​कपिल शर्मा पर भी निशाना साधने की कोशिश की। यूजर ने लिखा, 'भारती का क्या हाल हुआ? जब तक पकड़ी नहीं गई, ड्रग्स नहीं लेती थी। वही हाल आपका है शायद, जब तक पकड़े नहीं जाओगे।' 

यूजर के इस कमेंट पर कपिल शर्मा कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने भी पलटवार करते हुए उसे करारा जवाब दिया। कपिल ने उसके ट्वीट को रीट्विट करते हुए लिखा, 'पहले अपने साइज की शर्ट सिलवा मोटे।' हालांकि, बाद में कपिल शर्मा ने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया। कपिल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं कई यजूर इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे हैं।   

अपको बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को एनसीबी ने 22 नवंबर को ड्रग्स के सेवन और घर में 85.5 ग्राम गांजा पाए जाने पर गिरफ्तार किया था। दो दिन बाद कोर्ट में सुनवाई के चलते दोनों को जमानत मिल गई। 

chat bot
आपका साथी