मलायका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ लौटा इंडियाज़ बेस्ट डांसर सीज़न 2, जानें- कब और कहां देख सकते हैं
इंडियाज़ बेस्ट डांसर 29 फरवरी 2020 से 29 नवम्बर 2020 तक प्रसारित किया गया था। शो को मलायका अरोड़ा गीता कपूर और टैरेंस लुईस ने जज किया था जबकि रेमो डिसूज़ा और नोरा फतेही गेस्ट जज के रूप में देखे गये थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। छोटे पर्दे का लोकप्रिय डांल रिएलिटी शो इंडियाज़ बेस्ट डांसर (India's Best Dancer) दूसरे सीज़न के साथ लौट रहा है। सोनी टीवी ने इसका एलान सोशल मीडिया के ज़रिए कर दिया है। टीज़र प्रोमो के साथ शो शुरू होने की तारीख़ और समय की जानकारी भी दी है।
सोनी टीवी ने दूसरे सीज़न को लेकर जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक शो 16 अक्टूबर से हर शनिवार और रविवार को रात आठ बजे से प्रसारित किया जाएगा। इस बार भी मलायका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुईस शो को जज करेंगे, जबकि मनीष पॉल शो के होस्ट होंगे। View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
इंडियाज़ बेस्ट डांसर 29 फरवरी 2020 से 29 नवम्बर 2020 तक प्रसारित किया गया था। शो को मलायका अरोड़ा, गीता कपूर और टैरेंस लुईस ने जज किया था, जबकि रेमो डिसूज़ा और नोरा फतेही गेस्ट जज के रूप में देखे गये थे। शो की होस्ट भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया थे। पहले सीज़न के विनर गुरुग्राम के अजय सिंह रहे थे।
बता दें, शो के दूसरे सीज़न के लिए ऑडिशन सोनी लिव ऐप के ज़रिए किये गये थे, जो पूरा हो चुका है। इस बार सीज़न बेस्ट का नेक्स्ट की थीम पर आगे बढ़ेगा। शो के बारे में टेरेंस लुईस ने कहा कि इस बार यह पहले से अधिक बड़ा और भव्य होगा। कंटेस्टेंट्स को ख़ुद को साबित करने के लिए काफ़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं, मलायका अरोड़ा ने कहा कि इस शो की उन्हें सबसे अच्छी बात यह लगती है कि यह शो देश के कोने-कोने से प्रतिभाओं को ढूंढकर लाता है। इस बार के कंटेस्टेंट्स का हुनर देखने के लिए बेताब हूं।
बता दें, इससे पहले सोनी टीवी ने इंडियाज़ गॉट टैलेंट शो का एलान किया था, जिसे शिल्पा शेट्टी जज करने वाली हैं। यह शो जल्द शुरू होने वाला है। इसका प्रोमो जारी किया जा चुका है।