Hrithik Roshan 47th Birthday: ऋतिक रोशन की इन 7 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था कोहराम, देखें लिस्ट

Hrithik Roshan 47th Birthday ऋतिक रोशन को ग्रीक गॉड भी कहा जाता हैl ऋतिक रोशन के अलावा भारत में यह टाइटल किसी को भी नहीं दिया गया हैl ऋतिक रोशन अपने लुक के चलते कई पुरस्कार भी जीत चुके हैंl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 06:28 PM (IST)
Hrithik Roshan 47th Birthday: ऋतिक रोशन की इन 7 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था कोहराम, देखें लिस्ट
21 वर्षों के करियर में ऋतिक रोशन ने कई प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl 10 जनवरी को ऋतिक रोशन 47 वर्ष के हो जाएंगेl उन्होंने कई प्रकार की भूमिकाएं अपने 20 वर्षों के लंबे करियर में निभाई हैl ऋतिक के जन्मदिन पर हम आपके लिए उनकी टॉप सात फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैl जो काफी पसंद की गई थींl ऋतिक रोशन को ग्रीक गॉड भी कहा जाता हैl ऋतिक रोशन के अलावा भारत में यह टाइटल किसी को भी नहीं दिया गया हैl ऋतिक रोशन अपने लुक के चलते कई पुरस्कार भी जीत चुके हैंl 21 वर्षों के करियर में ऋतिक रोशन ने कई प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैंl उनकी भूमिकाओं के कारण लोगों ने उन्हें काफी पसंद भी किया हैl ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन हैंl 

कोई मिल गया

फिल्म 'कहो ना प्यार है' के मुकाबले यह फिल्म काफी अलग थीl इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक स्पेशल लड़के की भूमिका निभाई थी, जिसे एलियन से पॉवर मिलती हैl उन्होंने अपनी दमदार भूमिका से सभी को अचंभित कर दिया थाl आज भी बच्चे ऋतिक रोशन को लोग कॉपी करते हैंl 

लक्ष्य 

इस फिल्म में ऋतिक दो अलग-अलग भूमिका में नजर आएl उन्होंने लंबे बाल रखे थेl वहीं दूसरी भूमिका में उन्होंने एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाई थीl

धूम 2

फिल्म धूम 2 में ऋतिक रोशन ने एक चोर की भूमिका निभाई थींl इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने कई अलग-अलग प्रकार की भूमिकाएं निभाई थींl  

गुजारिश 

ऋतिक रोशन ने इस फिल्म में एक पैरालाइज मैजिशियन की भूमिका निभाई थीl जो अपना जीवन समाप्त करना चाहता हैl इस फिल्म के लिए उन्होंने वजन बढ़ा लिया था और अपनी दाढ़ी भी बढ़ा ली थीl इसके चलते उन्होंने एक नया लुक अपनाया थाl

कृष 

ऋतिक रोशन की यह फिल्म काफी पसंद की गई थीl यह भारत की पहली सुपर हीरो फिल्म थीl फिल्म में ऋतिक रोशन ने लंबे बाल रखे थे और दमदार डांस के चलते यह फिल्म काफी पसंद की गई थीl अब इस फिल्म का चौथा भाग भी बनने जा रहा हैl

सुपर थर्टी

इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक साधारण लुक में नजर आए थेl उन्होंने इस फिल्म में मैथमेटिशियंस आनंद कुमार की भूमिका निभाई थी, जो गरीब बच्चों को पढ़ाकर आईआईटी में एंट्री दिलाने के काबिल बनाते हैंl 

वॉर 

ऋतिक रोशन ने फिल्म वॉर में दमदार भूमिका निभाई थीl इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार किया थाl ऋतिक रोशन इंडिया के सबसे खूबसूरत अभिनेताओं की सूची में पहले पायदान पर हैंl

chat bot
आपका साथी