Happy Birthday Sakshi Tanwar: जब 17 मिनट के लंबे किसिंग सीन की वजह से साक्षी तंवर को होना पड़ा था शर्मिंदा, जानें फिर क्या हुआ

साक्षी तंवर के इस इंटीमेट सीन में उनके और राम कपूर के बीच किसिंग सीन भी था। साक्षी ने अपने ​करियर में पहली बार इस तरह का इंटीमेट सीन दिया था। इसके लिए उन्हें कई रीटेक देने पड़े थे तब जाकर ये फाइनल हुआ था।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 09:47 AM (IST)
Happy Birthday Sakshi Tanwar: जब 17 मिनट के लंबे किसिंग सीन की वजह से साक्षी तंवर को होना पड़ा था शर्मिंदा, जानें फिर क्या हुआ
Happy Birthday Sakshi Tanwar Know About Actress Personal Life And Professional Life Unknown Facts

नई दिल्ली, जेएनएन। 'कहानी घर घर की' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे टीवी शोज से घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस साक्षी तंवर का आज जन्मदिन है। साक्षी का जन्म​ 12 जनवरी, 1973 को राजस्थान के अलवर में हुआ था। आज वह अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। अलवर में पली-बढ़ीं साक्षी ने दिल्ली के 'लेडी श्री राम' कॉलेज से स्नातक किया है। लेकिन उन्होंने हमेशा से ही एक एक्टर बनने का सपना देखा था। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए वह मुंबई पहुंची थी और खुद को साबित किया।

साक्षी ने न सिर्फ छोटे पर्दे पर बल्कि कुछ फिल्मों में भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग को साबित किया। साक्षी ने अभी तक शादी नहीं की। उन्होंने एक एक बच्ची को गोद लिया है। साक्षी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह पर्दे पर ही नहीं बल्कि अपनी असल जिंदगी में भी काफी सिंपल स्वभाव की हैं। लेकिन साल 2011 में शुरू हुए सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से साक्षी जबरदस्त चर्चा में आई थीं। दरअसल, इस सीरियल में साक्षी अपने को-एक्टर राम कपूर के साथ अपने इंटीमेट सीन को लेकर काफी चर्चा में आईं थीं। यही नहीं बाद में इस सीन को देकर साक्षी फूट-फूटकर रोईं ​थीं। आइए जानते हैं उनके बारे में कई और बातें...

 

17 मिनट का लंबा सीन:

एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने फेमस टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में मुख्य भूमिका निभाई थीं। इस शो में साक्षी के अपोजिट एक्टर राम कपूर ने लीड रोल प्ले​ किया था। सीरियल में दोनों के बीच एक लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था जो करीब 17 मिनट का था। ये सीन काफी चर्चा में रहा था। बताया जाता है प्रोड्यूसर एकता कपूर ने टीवी पर पहली बार इतना लंबा लव मेकिंग सीन शूट किया था। वहीं इस सीन को करने में साक्षी इतना परेशान हुईं थीं कि शूटिंग को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था।  

 

एक एपिसोड ने बनाया था टीआरपी रिकॉर्ड :

साक्षी तंवर के इस इंटीमेट सीन में उनके और राम कपूर के बीच किसिंग सीन भी था। साक्षी ने अपने ​करियर में पहली बार इस तरह का इंटीमेट सीन दिया था। इसके लिए उन्हें कई रीटेक देने पड़े थे तब जाकर ये फाइनल हुआ था। वहीं इस लिप-लॉक सीन के बाद शो और शो के स्टार्स को लेकर काफी विवाद भी हुए थे। कई महीनों तक इन सीन्स के वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल होते रहे। आपको बता दें कि वहीं महज इस एक एपिसोड की वजह से 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने रिकॉर्ड टीआरपी हासिल की थी।

chat bot
आपका साथी