Bharti Singh Birthday: कभी गरीबी में गुजरा था भारती सिंह का बचपन, आज एक शो के ले​ती है लाखों फीस

आज आलिशान जिंदगी जीने वाली भारती सिंह कभी गरीबी में पली बड़ी हैं। उनका बचपन काफी मुश्किलों में गुजारा है। आज भारती सिंह का जन्मदिन है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 07:20 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 07:20 AM (IST)
Bharti Singh Birthday: कभी गरीबी में गुजरा था भारती सिंह का बचपन, आज एक शो के ले​ती है लाखों फीस
Bharti Singh Birthday: कभी गरीबी में गुजरा था भारती सिंह का बचपन, आज एक शो के ले​ती है लाखों फीस

नई दिल्ली, जेएनएन। स्टैंडअप कॉमेडियन व अभिनेत्री भारती सिंह को आज कौन नहीं जानता है। वह दर्शकों के बीच 'लल्ली' के नाम से काफी फेमस हैं। इसके अलावा वह 'द कपिल शर्मा शो' की टिल्‍ली यादव के नाम से भी मशहूर रही हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक काम कर चुकी हैं। आज भारतीय सिंह जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।   

आज आलिशान जिंदगी जीने वाली भारती सिंह कभी गरीबी में पली बड़ी हैं। उनका बचपन काफी मुश्किलों में गुजारा है। आज भारती सिंह का जन्मदिन है। उनका जन्म 3 जुलाई, 1984 में अमृतसर में हुआ था। भारती आज परिवार और फैंस के साथ अपना 36 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको भारती सिंह की लाइफ से जुड़ी कई खास बातें बताने जा रहे हैं।  

शूटिंग और तीरंदाजी की खिलाड़ी भी भारती: 

भारती सिंह ने कई मुश्किलों से गुजरकर और सालों मेहनत के बाद आज मुकाम हासिल किया है। भारती ने इतिहास में एमए की डिग्री हासिल की है। वहीं ये बात कम लोग ही जानते होंगे कि कॉलेज के दिनों में भारती शूटिंग और तीरंदाजी की खिलाड़ी थीं। वह राष्ट्रीय स्तर की शूटर रह चुकी हैं। उन्हें उनकी शूटिंग में गोल्ड मेडल से भी नवाजा जा चुका है। 

बचपन में ही सिर से उठ गया था पिता का साया: 

भारती सिंह ने एंटरव्यू में बताया था कि 2 साल की उम्र में ही पिता को खो चुकीं हैं। मां ने दोबारा शादी करने की बजाय सारा ध्यान हमारी परवरिश करने में लगा दिया। आज सबको हंसाने वाली भारती का एक दौर वह भी था, जब वे बढ़े हुए वजन की वजह से रात-रातभर रोया करती थीं। भारती तीन भाई-बहन हैं। एक वक्त उनकी लाइफ में ऐसा भी था जब उन्हें कभी-कभी आधा पेट खाना खाकर ही सोना पड़ता था। 

यहां से शुरू​ किया करियर: 

भारती सिंह ने साल 2005 में शुरू हुए ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अपने करियर की शुरुआत थी। बता दें भारती ने चौथे सीजन में अपना नाम दर्ज करवाया था। भारती पहली महिला कॉमेडियन थी जो लाफ्टर चेलेंज में रनरअप बनी थी। इस सफलता के बाद भारती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारती ने उसके बाद कई सारे कॉमेडी शो किये जहां उन्हें कई सफलताएं मिली। 

एक शो के लेती हैं लाखों फीस: 

कभी गरीबी में दिन काटने वाली भारती सिंह आज एक शो के लिए  मोटी फीस लेती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक शो के करीब 25 से 30 लाख रुपये लेती हैं। साथ ही लाइव इंवेट में आने के लिए करीब 15 लाख तक चार्ज करती हैं। 

7 साल छोटे हर्ष से की शादी: 

भारती सिंह ने 2018 में हर्ष लिंबाच‍िया से शादी की। दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। बता दें कि भारती अपने पति हर्ष से उम्र में सात साल बड़ी हैं।

chat bot
आपका साथी