Happy Birthday Ankita Lokhande: नेशनल टेलीविज़न पर सुशांत सिंह राजपूत ने ऐसे किया था अंकिता को प्रपोज़, 6 साल बाद ब्रेकअप से आए सुर्खियों में
Happy Birthday Ankita Lokhande एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। अंकिता सुशांत से अपने रिश्ते के कारण काफी चर्चा में थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। ज़ी टीवी के ड्रामा शो 'पवित्र रिश्ता' से अपनी पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे अब फिल्मों की तरफ रुख कर चुकी हैं। अंकिता अपने 'पवित्र रिश्ता' शो के को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत के साथ 6 सालों तक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। एक दिन अचानक दोनों ने अपना ब्रेकअप अनाउंस किया जिसके कारण दोनों काफी चर्चा में आ गए थे।
सुसांश सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे कई सारे रियलिटी शोज़ का हिस्सा रह चुके हैं। पवित्र रिश्ता शो में साथ काम करने के बाद दोनों ने सोनी टीवी के शो 'झलक दिखला जा' सीज़न 4 में भाग लिया था, जहां दोनों बतौर कपल बनकर पहुंचे थे। शो में एक परफॉर्मेंस के बाद सुसांत ने बेहद रोमांटिक तरीके से अंकिता को नेशनल टीवी पर प्रपोज़ किया था।
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह की मुलाकात उनके शो पवित्र रिश्ता के सेट पर पहली बार हुई थी। दोनों में पहले बिल्कुल भी बात नहीं होती थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। सुशांत ने 2011 में अंकिता को प्रपोज़ किया जिसके बाद दोनों लिव इन रिलेशनशिप में आ गए थे।
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on Dec 10, 2019 at 8:04pm PST
सुशांत ने फिल्म 'काय पो छे' से बॉलीवुड डेब्यू करने के कारण पवित्र रिश्ता शो को बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद अंकिता ने शो की पूरी कमान संभाली थी। सुशांत ने साल 2016 की शुरुआत में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी और अंकिता की शादी की अनाउंसमेंट की थी। बताया गया था कि साल 2019 के नवम्बर में दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन नवंबर से पहले ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। सुशांत और अंकिता ने सोशल मीडिया पर ही अपने ब्रेकअप की न्यूज़ दी थी।
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on Dec 4, 2019 at 3:47am PST
दोनों के ब्रेकअप के बाद ऐसी अफवाह थीं कि अंकिता लोखंडे एल्कोहोलिक हो गई हैं, और सुशांत सिंह का अफेयर किसी और से है। हालांकि ये सारी अफवाहें गलत साबित हुईं।
आपको बता दें कि इन दिनों अंकिता लोखंडे विक्की जैन को डेट कर रही हैं। कुछ महीनों पहले ही अकिंता ने विक्की के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है।
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on Aug 1, 2019 at 3:21am PDT
अंकिता ने इसी साल की फिल्म मणिकर्णिका से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है इसके बाद वो जल्दी ही बाघी 3 में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।