CBSE 12th Board Exams Cancelled: अशनूर कौर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, कहा- 12वीं वाले मेरा मूड समझेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आला अधिकारियों और मंत्रियों की बैठक में तय हुआ कि 2021 में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं करवायी जाएंगी। इसको लेकर तमाम बच्चों ने राहत की सांस ली है। वहीं टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर ने भी परीक्षाओं की अनिश्चतता ख़त्म होने पर ख़ुशी जताई

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 07:30 AM (IST)
CBSE 12th Board Exams Cancelled: अशनूर कौर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, कहा- 12वीं वाले मेरा मूड समझेंगे
Ashnoor Kaur after exam cancellation news. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। मंगलवार को केंद्र सरकार ने सीबीएसई की बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फ़ैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आला अधिकारियों और मंत्रियों की बैठक में तय हुआ कि 2021 में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित नहीं करवायी जाएंगी। इसको लेकर तमाम बच्चों ने राहत की सांस ली है। वहीं, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर ने भी परीक्षाओं की अनिश्चतता ख़त्म होने पर ख़ुशी जताई, मगर अपने अलग अंदाज़ में। 

अशनूर यह फ़ैसला जारी होते ही इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीरों में अशनूर को किसी बर्फीली पहाड़ी लोकेशन में विजयी चिह्न बनाते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में अशनूर खिली हुई धूप में चट्टान पर बैठी हुए जश्न मना रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वो उछलती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अशनूर ने लिखा- 12वीं वाले मेरे इस मूड के बारे में जानते हैं। वहीं, ईटाइम्स से बातचीत में अशनूर ने कहा कि वाकई अब अच्छा लग रहा है। अब तस्वीर साफ़ हो गयी है और मानसिक दबाव और चिंता ख़त्म हो गयी है। हम लोग लगातार इसी उधेड़बुन में थे कि एग्ज़ाम होंगे या नहीं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ashnoor (@ashnoorkaur)

बता दें, इससे पहले अशनूर ने एक बातचीत में अपनी दुविधा ज़ाहिर की थी। एक्ट्रेस ने कहा था- इस साल की शुरुआत में मैं अपनी एग्ज़ाम शुरू होने की उम्मीद कर रही थी। सरकार को अंतिम निर्णय जल्द बता देना चाहिए। अगर वो अभी डेट बता देंगे तो हमें तैयारी करने के लिए समय मिल जाएगा। अगर परीक्षाएं नहीं होंगी तो हम आगे की प्लानिंग कर सकते हैं।

अशनूर मुंबई के रायन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रही हैं। पढ़ाई में मेधावी अशनूर ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 93 फीसदी अंक हासिल किये थे। इसके साथ वो अपने एक्टिंग करियर को भी आगे बढ़ा रही हैं। अशनूर ने 5 साल की उम्र में झांसी की रानी शो से छोटे पर्दे पर करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, साथ निभाना साथिया, देवों के देव महादेव जैसे धारावाहिकों में काम किया। यह रिश्ता क्या कहलाता है में अशनूर ने लीड रोल निभाया। इसके बाद पटियाला बेब्स में भी अशनूर लीड रोल में दिखीं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ashnoor (@ashnoorkaur)

संजय दत्त की बायोपिक संजू में अशनूर ने उनकी बहन प्रिया दत्त के बचपन का किरदार निभाया था। इस फ़िल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार प्ले किया था। अभिषेक बच्चन की मनमर्ज़ियां में भी अशनूर एक किरदार में नज़र आयी थीं। अशनूर कुछ म्यूज़िक वीडियोज़ में भी दिख चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी