Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar: एजाज ने सिद्धार्थ से लड़कियों को लेकर खोला अपना सबसे बड़ा राज, वीडियो हुआ वायरल
आज बिग बॉस 14 का पहला वीकेंड का वार टेलीकास्ट होगा। सलमान खान घर के कंटेस्टेंसट से बात करते और उनकी क्लास लेते नजर आते हैं। वहीं आज सलमान खान कंटेस्टेंट पर तीखे वार करते नजर आएंगे। शो में आज एजाज खान का एक राज का खुलासा होने वाला है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar : सलमान खान होस्टेज शो 'बिग बॉस' का 14वां सीजन शुरू हो चुका है। इस शो शुरू होते ही ये काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं हमेशा ही दर्शकों को वीकेंड के वार का इंजतार होता है। वहीं आज यानी शनिवार को 'बिग बॉस 14' का पहला वीकेंड का वार टेलीकास्ट होगा। इस दौरान सलमान खान घर के कंटेस्टेंसट से बात करते और उनकी क्लास लेते नजर आते हैं। वहीं आज भी वीकेंड का वार के पहले दिन भी सलमान खान कंटेस्टेंट पर तीखे वार करते नजर आएंगे। वहीं शो में आज कंटेस्टेंट एजाज खान से जुड़ा एक राज का भी खुलासा होने वाला है।
A post shared by BiggBoss 14 (@biggbossupdates2020) on Oct 9, 2020 at 6:40pm PDT
शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में सभी कंटेस्टेंट से बात करते हैं। इसी बीच वह सभी को एक वीडियो क्लिप दिखाते हैं। इस वीडियो क्लिप में एजाज खान और सिद्धार्थ शुक्ला आपस में बात कर रहे हैं। वहीं एजाज, सिद्धार्थ से कहते हैं कि साल 2011 तक मैं ऐसा था कि कोई भी लड़की को मैं अगर देखता...बहुत बड़ा कांड होते-होते बच गया।
इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद सभी कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं। वहीं आप वीडियो में देख सकते हैं कि एजाज सलमान से कहते हैं कि मेरे साथ उस वक्त ऐसा कुछ कि उस वजह से मैं अब बहुत ऑकवर्ड हो गया हूं। इस पर सलमान बोलते हैं आप अगर गलत जाओगे तो गलत दिखोगे। वो यहां पर क्यों नहीं बोला एजाज। किस बात से डर रहे हो एजाज। बस अब यहां से वॉर होने वाली है। ये वीडियो क्ल्पि सामने आने के बाद अब दर्शकों में एजाज का राज जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। सभी यही सोच रहे हैं कि आखिर एजाज सिद्धार्थ को अपना कौन सा राज बता रहे हैं। आज शायद एजाज के उस राज पर से पर्दा उठे।