Bigg Boss 14: शो से बाहर हुए विकास गुप्ता, इस तरह से खुद को बचाने का था पूरा मौका

रियलिटी शो बिग बॉस 14 से एक बार से विकास गुप्ता बाहर हो गए हैं। यह तीसरा मौका है जब वह घर से बाहर हुए हैं। इससे पहले विकास गुप्ता अपनी बीमारी और अर्शी खान से झगड़ा करने की वजह से बाहर हुए थे।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Mon, 01 Feb 2021 09:07 AM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 09:07 AM (IST)
Bigg Boss 14: शो से बाहर हुए विकास गुप्ता, इस तरह से खुद को बचाने का था पूरा मौका
बिग बॉस 14 से बाहर हुए विकास गुप्ता, Instagram : lostboyjourney

नई दिल्ली, जेएनएन। रियलिटी शो बिग बॉस 14 से एक बार से विकास गुप्ता बाहर हो गए हैं। यह तीसरा मौका है जब वह घर से बाहर हुए हैं। इससे पहले विकास गुप्ता अपनी बीमारी और अर्शी खान से झगड़ा करने की वजह से बाहर हुए थे। इस बार वह कम वोट मिलने की वजह से बिग बॉस 14 के शो से बाहर हो गए हैं। हालांकि विकास गुप्ता के पास जोकर कार्ड का इस्तेमाल करके खुद को बचाने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

दरअसल बिग बॉस 14 में इस बार घर से बेघर होने के लिए निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, विकास गुप्ता और देवोलीना भट्टाचार्जी नॉमिनेट हुए थे। जनता के सबसे ज्यादा वोट्स निक्की तंबोली और राहुल वैद्य हो मिले। वहीं विकास को सबसे कम वोट्स मिले थे। हालांकि जोकर कार्ड का इस्तेमाल कर के विकास गुप्ता बिग बॉस 14 के घर में बने रह सकते थे, लेकिन उन्होंने शो से बाहर जाने का फैसला और वह अब बाहर हो गए हैं।

इससे पहले विकास गुप्ता ने दो हफ्ते पहले भी बिग बॉस 14 में दोबारा एंट्री की थी। दरअसल दांत के दर्द से बुरी तरह परेशान होकर विकास को घर छोड़कर जाना पड़ा था। सबको लगा था कि विकास अब नहीं आएंगे लेकिन वह फिर से वापस आ गए थे। इससे पहले विकास को सजा के तौर पर घर से निकाला गया था। अर्शी खान से तू-तू मैं-मैं होने के बाद विकास ने अर्शी को स्वीमिंग पूल में धक्का दे दिया था, जो कि बिग बॉस के घर का नियम उल्लंघन था। इस वजह से खुद बिग बॉस ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था। विकास से पहले ‘बिग बॉस 14’ में चैलेंजर बनकर आए मनु पंजाबी भी शो से बाहर जा चुके हैं। उन्हें भी हेल्थ इश्यू की वजह से शो छोड़ना पड़ा था।

आपको बता दें कि इस बार हुए वीकेंड का वार में अली गोनी और देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक टॉक शो वाला टास्क किया। इस दौरान इन दोनों को अन्य कंटेस्टेंट से सवाल-जवाब करने का मौका मिलता। रूबीना दिलैक हॉट सीट पर बैठी नजर आती हैं और अली गनी उनसे कहते है कि प्रेस से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा है कि सलमान खान एजाज खान का समर्थन करते हैं। इस पर रुबीना ने कहा है, 'जी हां', सलमान खान रुबीना की बात सुनकर कहते हैं, 'यह गलत है।' वह किसी का भी समर्थन नहीं करते हैं। इसके बाद रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला हॉट सीट पर बैठते हैं। उनसे अली गोनी पूछते है कि क्या राखी सावंत का उपयोग उन्होंने खुद का मनोरंजन करने के लिए किया है। इसपर अभिनव शुक्ला कहते है, 'बिल्कुल नहीं।' इन दोनों के अलावा और भी कई कंटेस्टेंट को सवालों का जवाब देते हुए देखा जा सकता है। बिग बॉस में मौनी रॉय भी आई थी। वह सलमान खान के साथ शानदार गाने पर डांस करती हैं। इस बार वीकेंड का वार से विकास गुप्ता बेघर हो जाते हैं।

chat bot
आपका साथी