Bigg Boss 13 : खेसारी लाल यादव के साथ ये टीवी एक्टर ले सकते हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री, जीत चुके हैं कई अवॉर्ड्स

Bigg Boss 13 शुरू हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं। शुरुआत से ही ये सीजन कई चीज़ों के लेकर सुर्खियों में बन हुआ है। अब शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 01:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 01:36 PM (IST)
Bigg Boss 13 : खेसारी लाल यादव के साथ ये टीवी एक्टर ले सकते हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री, जीत चुके हैं कई अवॉर्ड्स
Bigg Boss 13 : खेसारी लाल यादव के साथ ये टीवी एक्टर ले सकते हैं वाइल्ड कार्ड एंट्री, जीत चुके हैं कई अवॉर्ड्स

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बिग बॉस 13’ को शुरू हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं। शुरुआत से ही ये सीजन कई चीज़ों के लेकर सुर्खियों में बन हुआ है। शो के दो कंटेस्टेंट दलजीत कौर और बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा घर से बेघर भी हो चुके हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि शो में जल्द वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।

‘बिग बॉस’ के पिछले कई सीजनों में ये देखा गया है कि शो शुरु होने के कुछ महीनों बाद घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है। बीते दिनों खबर आई थी कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव शो का हिस्सा बन सकते हैं। अब दो और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं जो वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं। पिंकविला की खबर के मुताबिक टीवी एक्टर और होस्ट हुसैन कुवाजेरवाला शो में नज़र आ सकते हैं। हुसैन टीवी जगत के बड़े नाम हैं। वो कई सीरियल्स में नज़र आ चुके हैं। साथ ही अपने उम्दा एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड्स भी जीत चुके हैं। लेकिन खबर सिर्फ इतनी नहीं है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Edited n original .. Good or bad ? #photoshop #filters #natural

A post shared by Hussain Kuwajerwala (@huseinkk) on Jul 14, 2019 at 12:10am PDT

खबर की मानें तो हुसैन के अलावा पंजाबी सिंगर और मॉडल हिमांशी खुराना भी शो में एंट्री ले सकती हैं। अगर हिमांशी ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली तो शहनाज़ को दिक्कत हो सकती है। बताया जा रहा है ही शहनाज़ और हिमांशी के बीच मनमुटाव है। वहीं कहानी में एक ट्विस्ट और है। ट्विस्ट ये कि घर से बेघर हो चुकीं कोएना मित्रा भी फिर से घर के अंदर जा सकती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Wanna get into every year with just being HAPPY N HEALTHY .. बस इतना सा ख़्वाब है ।। Happy new year everyone .. 🤗🤗🤗

A post shared by Hussain Kuwajerwala (@huseinkk) on Dec 31, 2018 at 8:54am PST

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Time for a chill pill #chillmode

A post shared by Hussain Kuwajerwala (@huseinkk) on Sep 24, 2018 at 4:15am PDT

chat bot
आपका साथी