Bigg Boss 13: फिनाले की रेस के लिए शुरू हुआ पॉवर वीकेंड, सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को दी खास पॉवर
Bigg Boss 13 जल्द ही शो में पॉवर वीकेंड की शुरुआत होने वाली है सलमान खान पॉवर वीकेंड में कंटेस्टेंट को बिग पॉवर देने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस को पिछले सभी सीजन से ज्यादा मसालेदार और अलग बनाया गया है। इस सीज़न में केवल 4 हफ्तों में ही कुछ फाइनलिस्ट के नाम सामने आने वाले हैं। जल्द ही सलमान खान शो में फिनाले की रेस के लिए पॉवर वीकेंड की शुरुआत करने वाले हैं। जिसके चलते वो सिद्धार्थ शुक्ला को एक खास पॉवर दी है।
हाल ही में कलर्स टीवी के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से आज के वीकेंड के वार की एक वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो में सलमान खान पॉवर वीकेंड की शुरुआत की घोषणा करते दिखाई दे रहे हैं। सलमान ने जानकारी देते हुए बताया है, 'रेस टू द फिनाले शुरू हो चुकी है, आज से शुरू हो रहे हैं पॉवर वीकेंड, इन वीकेंड एपिसोड में घरवालों को मिलेंगे बिग पॉवर'।
आगे सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला को पॉवर देते हुए कहते हैं, 'शुक्ला जी आज चारों नॉमिनेटेड लड़कियों में से अगर आप किसी एक को सेफ कर सकते तो आप किसे सेफ करते'। पिछले हफ्ते भी सलमान खान अपने साथ नो नॉमिनेशन का ट्विस्ट लेकर आए थे, आज सलमान खान क्या नया लेकर आए हैं ये तो वीकेंड का वॉर देखकर ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: बिग बॉस वीकेंड का वॉर में दिखेंगे ये 7 सितारे, कई खुलासों के साथ होंगे चौंकाने वाले टास्क
आज देखना ये होगा कि सिद्धार्थ को दी गई पॉवर का वो किस तरह इस्तेमाल करते हैं। सिद्धार्थ घर में नॉमिनेटेड लड़कियों रश्मि देसाई, शहनाज़ गिल, दलजीत कौर और कोएना मित्रा में से जिसका भी नाम लेंगे वो लड़की इस हफ्ते सेफ हो जाएगी। अब देखना होगा कि सिद्धार्थ किसका नाम लेते हैं।
आपको बताते चलें कि हाल ही में अगले हफ्ते घर से बेघर होने वाले लड़को को लड़कियों द्वारा नॉमिनेट किया गया था। जिसके बाद बीबी फिश्री टास्क के द्वारा किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से बचने का मौका मिला था। सिद्धार्थ ने इस टास्क को जीत कर खुदको नॉमिनेशन से बचा लिया है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसी कारण उन्हें ये पॉवर भी दिया गया है।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on Oct 11, 2019 at 11:34pm PDT