Bhabiji Ghar Par Hain: एक एपिसोड के इतनी फीस लेते हैं 'पेलू रिक्शावाला', बिना डायलॉग बोले ही हुए फेमस

Bhabiji Ghar Par Hain पेलू रिक्शावाले को शो में आपने पर्ची निकालकर बात करते देखा है। वहीं उनका लुक भी काफी दिलचस्प है। हमेशा मफलर बांधे पेलू का दांत दिखाकर हंसने का अंदाज सबको हंसने पर पर मजबूर कर देता है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 04:59 PM (IST)
Bhabiji Ghar Par Hain: एक एपिसोड के इतनी फीस लेते हैं 'पेलू रिक्शावाला', बिना डायलॉग बोले ही हुए फेमस
'भाबीजी घर पर हैं' के 'पेलू रिक्शावाला' उर्फ अक्षय पाटिल

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhabiji Ghar Par Hain: टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की तरह ही दर्शक 'भाबीजी घर पर हैं' के भी काफी दिवाने हैं। इस शो में काम करने वाला हर कैरेक्टर अपने आप में बेमिसाल है। हर कोई अपने रोल को निभाने के लिए पूरी मेहनत करता है जो स्क्रीन पर साफ नजर भी आती है। वहीं 'भाबीजी घर पर हैं' के अंगूरी भाभी की बात करें या फिर शो में 'आई लाइक इट' कहने वाले सक्सेना जी की, हर कोई अपनी अलग स्टाइल के लिए लोकप्रिय है।

वहीं इस शो में एक ऐसा किरदार भी है जो बिना बोले ही बहुत कुछ कह जाता है और दर्शकों को हंसा कर लोटपोट कर देता है। जी हां आप बिल्कुल सही समझे हम मॉडर्न कॉलोनी के 'पेलू रिक्शावाला' की ही बात कर रहे हैं। 'पेलू रिक्शावाला' का असली नाम अक्षय पाटिल है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 'पेलू रिक्शावाला' उर्फ अक्षय पाटिल को एक एपिसोड के लिए कितनी फीस मिलती है।

pic.twitter.com/PcjjjjYouX

— akshay patil (@18cec2b03d66457) December 16, 2015

'पेलू रिक्शावाले' को शो में आपने पर्ची निकालकर बात करते देखा है। वहीं उनका लुक भी काफी दिलचस्प है। हमेशा मफलर बांधे पेलू का दांत दिखाकर हंसने का अंदाज सबको हंसने पर पर मजबूर कर देता है। कोईमोई डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार पेलू उर्फ अक्षय पाटिल को एक एपिसोड के 15 हजार रुपये के करीब मिलते हैं। हालांकि, उनकी फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है यानी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

rickshaw chod kar...Pelu on horse... pic.twitter.com/Vl79WYyhrV— akshay patil (@18cec2b03d66457) August 2, 2015

आपको बता दें कि अक्षय पाटिल लंबे समय से ​इंडस्ट्री से जुड़े हैंं। वह 'भाबीजी घर पर हैं' के अलावा कई और टीवी शो में काम कर चुके हैं। अक्षय सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ट्विटर अकाउंट पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। एक्टर रणवीर सिंह के साथ उनकी अक्षय की तस्वीर काफी चर्चा में रही थी। इस तस्वीर को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। इस तस्वीर को फैंस ने काफी पंसद किया था।   

chat bot
आपका साथी