फंस गए अक्षय!

खिलाड़ी मैन अक्षय कुमार एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन में भी अपना नाम कमाना चाहते हैं। वे व‌र्ल्ड क्लास की फिल्म बनाना चाहते हैं। एक दिन उनके दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों न रियलिटी शो हाउस में मर्डर होने पर फिल्म बनाऊं?

By Edited By: Publish:Mon, 05 Dec 2011 10:32 AM (IST) Updated:Mon, 05 Dec 2011 10:32 AM (IST)
फंस गए अक्षय!

खिलाड़ी मैन अक्षय कुमार एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन में भी अपना नाम कमाना चाहते हैं। वे व‌र्ल्ड क्लास की फिल्म बनाना चाहते हैं। एक दिन उनके दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों न रियलिटी शो हाउस में मर्डर होने पर फिल्म बनाऊं? बस यहीं फंस गए अक्षय! उन पर आइडिया चुराने का आरोप लग गया। यह आरोप लगाया है तेलुगु ऐक्टर आदित्य ओम ने। आदित्य का नाम भले ही बॉलीवुड में अनजाना हो, लेकिन वे उन्हें झटका देने के मूड में जरूर हैं। वे एक राइटर डायरेक्टर हैं। वे कहते हैं कि रियलिटी शो की कहानी पर फिल्म बनाने का आइडिया उनका अपना था। अक्षय कुमार ने राइटर्स एसोसिएशन में जिसफिल्म प्रोजेक्ट को रजिस्टर्ड करवाया है, उसकी कहानी उनकी है। आदित्य इस बात से बिल्कुल इनकार करते हैं कि वे स्टार को पब्लिसिटी के लिए विवाद में घसीट रहे हैं। वे लोगों के सामने सच्चाई लाना चाहते हैं। आदित्य कहते हैं कि उन्हें पता ही नहीं चला कि यह सब कब और कैसे संभव हो गया? इसके लिए वे किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहते हैं। वे पिछले कई महीनों से किसी रियलिटी शो हाउस में मर्डर होने के कॉन्सेप्ट पर काम करने की बात कहते आ रहे हैं।

आदित्य आगे कहते हैं कि वे अपने प्रोजेक्ट डिजाइनर से कॉन्सेप्ट के बारे में लगातार डिस्कस किया करते थे। बस यहीं से उनकी कहानी लीक हो गई।

आदित्य इस घटना से काफी परेशान हैं। उन्होंने राइटर्स एसोसिएशन के खिलाफ एक शिकायत भी दर्ज कराई है। अब उन्हें किसी एक्शन का इंतजार है। वे इसे महज संयोग मानने को बिल्कुल तैयार नहीं है। इस विषय पर कमेंट देने के लिए अक्षय कुमार मौके पर मौजूद नहीं थे। देखना यह है कि अंत में कौन बनता है आइडियापति- अक्षय या आदित्य?

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी