Tanhaji Box Office Collection Day 22: 'तानाजी' की चौथे हफ़्ते में शानदार एंट्री, 'सिम्बा' और 'कृष 3' के रिकॉर्ड टूटे

Tanhaji Box Office Collection Day 22 तीन हफ़्तों में तानाजी ने कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ा है। इनमें शाह रुख़ ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस और सलमान ख़ान की किक शामिल हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Sat, 01 Feb 2020 08:05 AM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 06:21 PM (IST)
Tanhaji Box Office Collection Day 22: 'तानाजी' की चौथे हफ़्ते में शानदार एंट्री, 'सिम्बा' और 'कृष 3' के रिकॉर्ड टूटे
Tanhaji Box Office Collection Day 22: 'तानाजी' की चौथे हफ़्ते में शानदार एंट्री, 'सिम्बा' और 'कृष 3' के रिकॉर्ड टूटे

नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन का 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' ने सिनेमाघरों में चौथा हफ़्ता शुरू हो गया। 3 नई फ़िल्मों की रिलीज़ के बीच तानाजी ने चौथे शुक्रवार को भी ठीकठाक कलेक्शन किया है। तानाजी लगातार बड़े कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। नई फ़िल्मों की रिलीज़ के बावजूद तानाजी का प्रदर्शन जारी है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, चौथे शुक्रवार (31 जनवरी) को फ़िल्म ने 2.77 करोड़ जमा किये। इसके साथ फ़िल्म का 22 दिनों का नेट कलेक्शन 240.64 करोड़ हो गया है। फ़िल्म महाराष्ट्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। तानाजी ने 200 करोड़ क्लब में घमासान मचाया हुआ है।चौथे हफ़्ते के पहले दिन रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

अब विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक (244.06 करोड़) तानाजी के निशाने पर है। इससे पहले तीन हफ़्तों में तानाजी ने कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ा है। इनमें शाह रुख़ ख़ान की चेन्नई एक्सप्रेस और सलमान ख़ान की किक शामिल हैं।

#Tanhaji continues its dominance, despite multiple films in the marketplace... Will fly high during the weekend, yet again... #Maharashtra is stupendous, contributing a massive chunk to the overall earnings... [Week 4] Fri 2.77 cr. Total: ₹ 240.64 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) February 1, 2020

31 जनवरी को सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन, हिमेश रेशमिया की हैप्पी हार्डी एंड हीर और गुल मकई रिलीज़ हुईं। इन फ़िल्मों के शुरुआती कलेक्शंस से लग रहा है कि तानाजी के सामने बहुत बड़ा ख़तरा नहीं है और फ़िल्म दर्शकों को आकर्षित करती रहेगी। हालांकि स्क्रींस की संख्या घटने से कलेक्शंस कम हो गये हैं। 

तीसरे हफ़्ते में 40 करोड़ का कलेक्शन

गुरुवार (30 जनवरी) को तानाजी का तीसरा हफ़्ता पूरा हुआ। तीसरे शुक्रवार को 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़ और रविवार को 12.58 करोड़ जमा किये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को 3.22 करोड़ और बुधवार को 2.92 करोड़ बटोर लिये थे। फ़िल्म ने गुरुवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे हफ़्ते में तानाजी ने 40.42 करोड़ जमा किये।

#Tanhaji is phenomenal in Week 3... Eats into the biz of #StreetDancer3D and #Panga, both... Should hit ₹ 250 cr in Week 4... [Week 3] Fri 5.38 cr, Sat 9.52 cr, Sun 12.58 cr, Mon 4.03 cr, Tue 3.22 cr, Wed 2.92 cr, Thu 2.77 cr. Total: ₹ 237.87 cr. #India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) January 31, 2020

दूसरे हफ़्ते में तानाजी को मिले 78 करोड़

गुरुवार (23 जनवरी) को तानाजी ने दो हफ़्ते पूरे किये। दूसरे हफ़्ते में तानाजी की 2000 स्क्रींस ही रह गयी थीं। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद सोमवार को 8.17 करोड़, मंगलवार को 7.72 करोड़, बुधवार को 7.09 करोड़ और गुरुवार को 7.02 करोड़ बटोरे थे। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने 78.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

पहले हफ़्ते में 118 करोड़ की कमाई

10 जनवरी को 3800 से अधिक स्क्रींस पर 2डी और 3डी में देशभर में रिलीज़ हुई तानाजी को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था।

chat bot
आपका साथी