Tanhaji Box Office Collection Day 10: दूसरे वीकेंड में तानाजी ने की तूफ़ानी कमाई, अब 200 करोड़ पर नज़र

Tanhaji Box Office Collection Day 10 तानाजी अजय देवगन के करियर की दूसरी 200 करोड़ी फ़िल्म बन सकती है। इससे पहले गोलमाल अगेन ने अजय को 200 करोड़ क्लब में एंट्री दिलवाई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 20 Jan 2020 11:22 AM (IST) Updated:Mon, 20 Jan 2020 10:14 PM (IST)
Tanhaji Box Office Collection Day 10: दूसरे वीकेंड में तानाजी ने की तूफ़ानी कमाई, अब 200 करोड़ पर नज़र
Tanhaji Box Office Collection Day 10: दूसरे वीकेंड में तानाजी ने की तूफ़ानी कमाई, अब 200 करोड़ पर नज़र

नई दिल्ली, जेएनएन। अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर फ़िल्म दर्शकों को ख़ूब पसंद आ रही है, जिसके चलते फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड में ज़बर्दस्त बिज़नेस किया है। रिलीज़ के दसवें दिन फ़िल्म ने 150 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया और फ़िल्म से अब 200 करोड़ की उम्मीद की जाने लगी है। 

दूसरे वीकेंड में तानाजी ने 48.54 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये। इसके साथ 10 दिनों का नेट कलेक्शन 167.45 करोड़ हो चुका है। दूसरे वीकेंड में तानाजी के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं थी। शुक्रवार (17 जनवरी) को बस एक फ़िल्म जय मम्मी दी रिलीज़ हुई थी, जिससे तानाजी को कोई टक्कर नहीं मिली। तानाजी ने अजय देवगन की टोटल धमाल के कलेक्शंस को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 154.30 करोड़ का कलेक्शन किया था। ट्रेड एक्सपर्ट अब मानने लगे हैं कि तानाजी अजय देवगन के करियर की दूसरी 200 करोड़ी फ़िल्म बन सकती है। इससे पहले गोलमाल अगेन ने अजय को 200 करोड़ क्लब में एंट्री दिलवाई थी। तानाजी को 200 करोड़ तक पहुंचने के लिए अब 32.55 करोड़ चाहिए, जो इस हफ़्ते में मिलने की पूरी सम्भावना है। 

#Tanhaji has a smashing Weekend 2... Returns to top form on [second] Sat and Sun... #Blockbuster in #Maharashtra... Should cross ₹ 200 cr in Week 3... Will be first double century of 2020... [Week 2] Fri 10.06 cr, Sat 16.36 cr, Sun 22.12 cr. Total: ₹ 167.45 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) January 20, 2020

10 जनवरी को रिलीज़ हुई तानाजी ने पहले हफ़्ते में 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया। 3800 से अधिक स्क्रींस पर देशभर में रिलीज़ हुई फ़िल्म को 15.10 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग मिली थी, जो उम्मीद से भी अधिक थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। हिंदी के साथ मराठी में रिलीज़ होने की वजह से फ़िल्म महाराष्ट्र में अच्छा कारोबार कर रही है। 

ओम राउत निर्देशित तानाजी छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की कहानी है, जिसमें अजय ने टाइटल रोल निभाया है। वहीं सैफ़ अली ख़ान उदयभान के किरदार में हैं, जो मुगल सेना का सेनापति था। काजोल ने फ़िल्म मेें तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई का किरदार निभाया है।

chat bot
आपका साथी