Super 30 Weekend Box Office Collection: बढ़ रही है फिल्म की डिमांड, जानें- कितने करोड़ की हुई कमाई

Super 30 Weekend And Day 3 Box Office Collection फिल्म सुपर 30 ने ओपनिंग डे और शनिवार के बाद रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 09:40 AM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 11:43 AM (IST)
Super 30 Weekend Box Office Collection: बढ़ रही है फिल्म की डिमांड, जानें- कितने करोड़ की हुई कमाई
Super 30 Weekend Box Office Collection: बढ़ रही है फिल्म की डिमांड, जानें- कितने करोड़ की हुई कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन कर रही है। ओपनिंग डे के बाद से फिल्म के कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि फिल्म उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। वहीं वीकेंड पर भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया और माना जा रहा है कि फिल्म का वीकेंड तक कलेक्शन 50 करोड़ से पार पहुंच सकता है। रविवार को कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही थी और फिल्म ने ओपनिंग डे और शनिवार से अच्छा प्रदर्शन किया।

फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 11.83 करोड़ के कलेक्शन के साथ अच्छी ओपनिंग की थी और उसके बाद लगातार इसमें बढ़ोतरी हुई। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 18.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। माना जा रहा है कि रविवार को भी फिल्म ने 20 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़ें आना बाकी है। बता दें कि फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 50 करोड़ के पार पहुंच सकता है।

#Super30 has a turnaround on Day 2... Witnesses super growth at plexes of Tier-2 cities and also shows an upward trend in mass circuits... Will score big numbers on Day 3... Eyes ₹ 50 cr [+/-] weekend... Fri 11.83 cr, Sat 18.19 cr. Total: ₹ 30.02 cr. India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) July 14, 2019

#Super30 - Overseas...

Day 1: $ 902k

Day 2: $ 795k

Total: $ 1.697 million [₹ 11.64 cr]

— taran adarsh (@taran_adarsh) July 14, 2019

ऑनलाइन लीक हो गई फिल्म
फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की वजह से भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि फिल्म पाइरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स (Tamilrockers) पर लीक हुई है। मेकर्स को भी फिल्म लीक होने का डर था। हाल ही में कई और फिल्मों ने भी ऑनलाइन लीक का सामना किया है।

क्या है फिल्म की कहानी?
निर्देशक विकास बहल द्वारा बनाई गई यह फिल्म बिहार के एक टीचर आनंद कुमार पर बनाई गई है, जो कि अपने सुपर 30 टीचिंग प्रोग्राम के लिए जाने जाते हैं, जिसमें वो गरीब बच्चों को आईआईटी में एडमिशन के लिए तैयार करते हैं।

chat bot
आपका साथी