बॉक्स ऑफ़िस: आयुष्मान से हारे खुराना, सिंघम के पीछे पड़ा है बादशाहो

शुभ मंगल सावधान ने पहले दम लगा के हइशा के लाइफ टाइम कलेक्शन (30.50 करोड़) को पीछे छोड़ा और अब...

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Tue, 12 Sep 2017 05:10 PM (IST) Updated:Wed, 13 Sep 2017 11:43 AM (IST)
बॉक्स ऑफ़िस: आयुष्मान से हारे खुराना, सिंघम के पीछे पड़ा है बादशाहो
बॉक्स ऑफ़िस: आयुष्मान से हारे खुराना, सिंघम के पीछे पड़ा है बादशाहो

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर इन दिनों एक दिलचस्प रेस चल रही हैं। और इस दौड़ में शुभ मंगल सावधान ने बरेली की बर्फ़ी को पछाड़ दिया है जबकि बादशाहो की नज़र अब सिंघम को पीछे छोड़ने पर लगी है।

छोटे शहर, मीडियम बजट , बेहतरीन विषय और कमाल के अभिनय वाली शुभ मंगल सावधान को सोमवार को एक करोड़ चार लाख रूपये का कलेक्शन मिला और अब फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 32 करोड़ 90 लाख रूपये तक पहुंच गई है। और इसी के साथ आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर खुद को हरा दिया है। दरअसल शुभ मंगल सावधान ने पहले दम लगा के हइशा के लाइफ टाइम कलेक्शन (30. 50 करोड़ ) को पीछे छोड़ा और अब बरेली की बर्फी के चौथे वीक के कलेक्शन 32 करोड़ 50 लाख को भी मात दे दी।

एक सितम्बर को रिलीज़ हुई आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर इस फिल्म ने दूसरे हफ़्ते में में काम किया और दूसरे वीकेंड पर फिल्म को शुक्रवार को एक करोड़ 54 लाख, शनिवार को दो करोड़ 95 लाख और रविवार को तीन करोड़ 34 लाख रूपये की कमाई हुई है। शुभ मंगल की नज़र अब आयुष्मान की विक्की डोनर के 41 करोड़ के करोड़ के कलेक्शन पर है।

यह भी पढ़ें:Box Office: रोज़ बढ़ रही है बर्फ़ी की दुकानदारी, सावधान का मंगल अभियान भी जारी

उधर घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर बादशाहो की कमाई में दूसरे हफ़्ते में गिरावट दर्ज़ की गई है। सोमवार को फिल्म ने सिर्फ एक करोड़ 15 लाख रूपये का कलेक्शन किया। बादशाहो की नेट इंडिया कमाई अब 72 करोड़ 72 लाख है। हालांकि फिल्म की नज़र अब अजय देवगन की सिंघम पर है, जिसका लाइफ टाइम कलेक्शन 100 करोड़ 30 लाख रूपये था।

chat bot
आपका साथी