RRR box office collection: आरआरआर ने कमाई के मामले में 'बाहुबली' को छोड़ा पीछे, कमाए 'इतने' करोड़ रुपए, पढ़ें पूरी खबर

RRR box office collection आरआरआर ने कमाई के मामले में बाहुबली द बिगनिंग को पीछे छोड़ दिया हैl फिल्म ने मात्र 6 दिनों में 672 करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार कर लिया हैl फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 31 Mar 2022 06:06 PM (IST) Updated:Fri, 01 Apr 2022 07:12 AM (IST)
RRR box office collection: आरआरआर ने कमाई के मामले में 'बाहुबली' को छोड़ा पीछे, कमाए 'इतने' करोड़ रुपए, पढ़ें पूरी खबर
RRR box office collection: फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया इतिहास रच दिया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl RRR box office collection: एसएस राजामौली की बहुचर्चित फिल्म आरआरआर की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई जारी हैl इस फिल्म ने बाहुबली को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है और अब यह 700 करोड़ रुपए कमाने के करीब पहुंच गई है, जबकि इसकी कुल कमाई 672 करोड़ रुपए की हुई हैl

आरआरआर ने फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है

एसएस राजामौली की आरआरआर ने बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर ली हैl इसने 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली: द बिगिनिंग' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया हैl बाहुबली ने 650 करोड़ रुपए का व्यापार किया था लेकिन आरआरआर ने 672 करोड़ रुपए मात्र 6 दिन में कमाए हैंl आरआरआर जल्द 700 करोड़ रुपए कमा सकती हैl

#RRRMovie WW Box Office

Marching towards ₹700 cr gross mark.

Day 1 - ₹ 257.15 cr

Day 2 - ₹ 114.38 cr

Day 3 - ₹ 118.63 cr

Day 4 - ₹ 72.80 cr

Day 5 - ₹ 58.46 cr

Day 6 - ₹ 50.74 cr

Total - ₹ 672.16 cr#RamCharan #JrNTR #SSRajamouli— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) March 31, 2022

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयाबालन ने इस बारे में बताया है

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयाबालन ने इस बारे में बताया हैl उन्होंने एक ट्वीट पर लिखा है, 'आरआरआर मूवी वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस 700 करोड़ रुपए कमाने की ओर बढ़ रही हैl फिल्म ने पहले 6 दिन में 672.16 करोड़ रुपए की कमाई की है, जबकि बुधवार को इसने 50 करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया हैl फिल्म के हिंदी वर्जन को भी काफी पसंद किया जा रहा हैl इसने 6 दिनों में 120 करोड़ रुपए की धुआंधार कमाई की है जोकि फिल्म सूर्यवंशी के पहले सप्ताह की कमाई से ज्यादा हैl यह भी कहा जा रहा है कि हिंदी फिल्म 200 करोड़ रुपए के लगभग का व्यापार कर सकती हैl

#RRR reboots and revives biz in mass circuits... Nears *Week 1* biz of #Sooryavanshi [₹ 120.66 cr] in *6 days*... HIGHEST GROSSING FILM [Week 1; post pandemic]... Fri 20.07 cr, Sat 24 cr, Sun 31.50 cr, Mon 17 cr, Tue 15.02 cr, Wed 13 cr. Total: ₹ 120.59 cr. #India biz. 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/EbSh3mTkJO— taran adarsh (@taran_adarsh) March 31, 2022

आरआरआर में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट की अहम भूमिका है

आरआरआर एक पीरियड ड्रामा हैl फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट की अहम भूमिका हैl यह फिल्म 300 करोड़ रुपए के बजट से बनाई गई हैl फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित हैl 

chat bot
आपका साथी