Panga Box Office Collection Day 7: पहले हफ़्ते में 'पंगा' ने की 'छपाक' से भी कम कमाई, जानिए कुल कलेक्शन

Panga Box Office Collection Day 7 पहले हफ़्ते में ओपनिंग वीकेंड के बाद पंगा के कलेक्शंस में भारी गिरावट आयी। पंगा देशभर में 1400 से अधिक स्क्रींस पर 24 जनवरी को रिलीज़ हुई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 08:25 AM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 04:20 PM (IST)
Panga Box Office Collection Day 7: पहले हफ़्ते में 'पंगा' ने की 'छपाक' से भी कम कमाई, जानिए कुल कलेक्शन
Panga Box Office Collection Day 7: पहले हफ़्ते में 'पंगा' ने की 'छपाक' से भी कम कमाई, जानिए कुल कलेक्शन

नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिटिक्स के इम्तेहान में पास हुई कगंना रनोट की फ़िल्म पंगा दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही, जिसके चलते पहले हफ़्ते में फ़िल्म कोई ख़ास कलेक्शन नहीं कर सकी। अगर इसी साल रिलीज़ हुई एक और नायिका-प्रधान फ़िल्म छपाक से तुलना करें तो पहले हफ़्ते में पंगा पिछड़ गयी है।

गुरुवार को पंगा ने रिलीज़ के सात दिन पूरे किये और फ़िल्म ने गुरुवार को 1.53 करोड़ का कलेक्शन किया है। पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 21.36 करोड़ जुटा लिये। वहीं, 10 जनवरी को रिलीज़ हुई दीपिका पादुकोण की छपाक ने एक हफ़्ते में 28.38 करोड़ का कलेक्शन किया था। साफ़ है कि पंगा की रफ़्तार छपाक से काफ़ी कम रही है। 

पहले हफ़्ते में ओपनिंग वीकेंड के बाद पंगा के कलेक्शंस में भारी गिरावट आयी। पंगा देशभर में 1400 से अधिक स्क्रींस पर 24 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने शुक्रवार को 2.70 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार को कलेक्शंस में इजाफा हुआ और 5.61 करोड़ बटोरे। वहीं, तीसरे दिन रविवार को कलेक्शंस में मामूली बढ़ोत्तरी हुई और 6.60 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को पंगा ने 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं मंगलवार को भी 1.65 जमा किये थे। बुधवार को पंगा ने 1.62 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

#Panga is underwhelming in Week 1... Unable to score beyond metros, despite family-friendly theme... Miraculous growth in Weekend 2 essential... Fri 2.70 cr, Sat 5.61 cr, Sun 6.60 cr, Mon 1.65 cr, Tue 1.65 cr, Wed 1.62 cr, Thu 1.53 cr. Total: ₹ 21.36 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) January 31, 2020

दूसरे हफ़्ते में पंगा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि 31 जनवरी को तीन फ़िल्में जवानी जानेमन, हैप्पी हर्डी एंड हीर और गुल मकई रिलीज़ हो गयी हैं। इनमें सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन दर्शक चुरा सकती है। महानगरों में इस फ़िल्म को अच्छे दर्शक मिल सकते हैं। सैफ़ और कंगना रंगून में साथ काम कर चुके हैं। 

अश्विनी अय्यर तिवारी इससे पहले निल बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फ़ी जैसी फ़िल्में दे चुकी हैं। पंगा को समीक्षकों का भी भरपूर साथ मिला था। फ़िल्म में कंगना की अदाकारी की सभी ने तारीफ़ की थी। पंगा कबड्डी खिलाड़ी जया निगम की कहानी है, जो परिवार और बच्चे की ज़िम्मेदारी के बाद अपने खेल करियर को फिर से आगे बढ़ाना चाहती है। फ़िल्म में पंजाबी कलाकार जस्सी गिल, रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता ने भी अहम किरदार निभाये हैं। 

chat bot
आपका साथी