Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 10: 'बाज़ार' से आगे निकली सैफ़ की 'जवानी जानेमन', जानें 10 दिनों की कमाई

Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 10 जवानी जानेमन जनवरी में सैफ़ की दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले आयी तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने बॉक्स ऑफ़िस कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 11:55 AM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:26 PM (IST)
Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 10: 'बाज़ार' से आगे निकली सैफ़ की 'जवानी जानेमन', जानें 10 दिनों की कमाई
Jawaani Jaaneman Box Office Collection Day 10: 'बाज़ार' से आगे निकली सैफ़ की 'जवानी जानेमन', जानें 10 दिनों की कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। सैफ़ अली ख़ान की फ़िल्म जवानी जानेमन की बॉक्स ऑफ़िस पर रफ़्तार उनकी कुछ फ़िल्मों से बेहतर है। जवानी जानेमन ने दूसरे वीकेंड के बाद सैफ़ की बाज़ार को पीछे छोड़ दिया है, जो पिछले कुछ वक़्त में उनकी सबसे सफल फ़िल्म है। 

31 जनवरी को रिलीज़ हुई जवानी जानेमन ने सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे कर लिये। फ़िल्म ने रविवार को दसवें दिन 1.67 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ 10 दिनों का नेट कलेक्शन 24.50 करोड़ हो गया है। दूसरे वीकेंड में जवानी जानेमन ने शुक्रवार को 1.04 करोड़ और शनिवार को 1.58 करोड़ का कलेक्शन किया था। जवानी जानेमन ने बाज़ार से बेहतर परफॉर्म किया है, जिसने 10 दिनों में 22.52 करोड़ का कलेक्शन किया था।

#JawaaniJaaneman continues to collect at select metros... Slightly better than #Baazaar [total after Weekend 2: ₹ 22.52 cr], but that’s not saying much... Contribution from mass sector is poor... [Week 2] Fri 1.04 cr, Sat 1.58 cr, Sun 1.67 cr. Total: ₹ 24.50 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) February 10, 2020

जवानी जानेमन को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। यह एक पिता और बेटी की कहानी है। सैफ़ ने एक रंगीन मिज़ा़ज और मस्तमौला पिता का किरदार निभाया है, जो अपनी ज़िंदगी की अय्याशियों में मस्त है, मगर उसकी ज़िंदगी में उस वक़्त भूचाल आता है, जब उसकी बेटी उसे ढूंढते हुए पहुंच जाती है। बेटी के रोल में अलाया फर्नीचरवाला हैं, जिन्होंने इस फ़िल्म से डेब्यू किया है। तब्बू ने सैफ़ अली की पत्नी का रोल प्ले किया है।

जवानी जानेमन जनवरी में सैफ़ की दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले आयी तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने बॉक्स ऑफ़िस कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं और फ़िल्म 275 करोड़ के पड़ाव की ओर बढ़ रही है।

पहले हफ़्ते में जवानी जानेमन के कलेक्शंस देखें तो शुक्रवार (31 जनवरी) को 3.24 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी। वहीं, शनिवार को कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी हुई और 4.55 करोड़ जमा किये थे। रविवार को रिलीज़ के तीसरे दिन भी जवानी जानेमन के कलेक्शंस बढ़े और 5.04 करोड़ जुटा लिये। सोमवार को फ़िल्म ने 2.03 करोड़ और मंगलवार को 1.94 करोड़ जमा किये थे। बुधवार को जवानी जानेमन ने 1.86 करोड़ का कलेक्शन किया था।

chat bot
आपका साथी