Commando 3 Box Office Collection Day 2: उम्मीदों पर खरी उतरी विद्युत जाम्वाल की 'कमांडो 3', दो दिन में 10 करोड़ के पार

Commando 3 Box Office Collection Day 2 विद्युत जाम्वाल की ट्रेड स्टाईल वाली फ़िल्म कमांडो 3 उम्मीदें के मुताबिक कमाई कर रही हैं। देखना होगा कि फ़िल्म इस रफ्तार को कैसे बढ़ाती है?

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 01:03 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 01:04 PM (IST)
Commando 3 Box Office Collection Day 2: उम्मीदों पर खरी उतरी विद्युत जाम्वाल की 'कमांडो 3', दो दिन में 10 करोड़ के पार
Commando 3 Box Office Collection Day 2: उम्मीदों पर खरी उतरी विद्युत जाम्वाल की 'कमांडो 3', दो दिन में 10 करोड़ के पार

नई दिल्ली, जेएनएन। Commando 3 Box Office Collection Day 2: विद्युत जाम्वाल स्टारर फ़िल्म 'कमांडो 3' की शुरुआत अच्छी रही है। एक्शन से भरी इस फ़िल्म ने दूसरे दिन अपने कमाई की रफ्तार बढ़ा दी है। फ़िल्म ने शनिवार को 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद अब वीकेंड के आखिरी दिन 16 करोड़ के आकंड़े को पार करने की उम्मीद जताई जा रही है।। फिलहाल विद्युत की फ़िल्म उम्मीदों के मुताबिक कमाई कर रही है।

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आर्दश के मुताबिक, फ़िल्म ने शुक्रवार को 4.74 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार को कलेक्शन बढ़ाते हुए 5.64 करोड़ और जोड़ लिए। फ़िल्म ने दो दिनों में कुल 10.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कमांडो फ्रैंचाइजी की यह तीसरी फ़िल्म है, जिसे बॉक्स ऑफ़िस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे हैं कि फ़िल्म रविवार को करीब 6 करोड़ का बिजनेस कर लेगी।

Loading…

विद्युत की इस फ़िल्म को टक्कर आयुष्मान की 'बाला' से मिल रही है। 'बाला' चौथे हफ्ते के शनिवार को भी 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया। उसे मल्टीफ्लेक्स में दर्शक मिल रहे हैं। ऐसे में 'कमांडो 3' के सामने रविवार को यह सबसे बड़ी चुनौती रहेगी। इसके अलावा आने वाला हफ्ता इसके लिए और मुश्किल भरा होगा। आने वाले हफ्ते में  'पति पत्नि और वो' रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका हैं। इस दिन ही अर्जुन कपूर और सजंय दत्त स्टारर 'पानीपत' भी रिलीज़ होगी। इन दोनों फ़िल्मों से बॉक्स ऑफ़िस को काफी उम्मीदे हैं।

#Commando3 shows an upward trend on Day 2... Metros witness growth, mass circuits perform better... Day 3 [Sun] should see healthy numbers again... Eyes ₹ 16 cr [+/-] weekend... Fri 4.74 cr, Sat 5.64 cr. Total: ₹10.38 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) December 1, 2019

बता दें कि कमांडो सीरीज़ की इस फ़िल्म को आदित्य दत्त ने डायरेक्ट किया है। इसमें विद्युत के अलावा अदा शर्मा, अंगिरा धर और गुलशन देवैया लीड रोल में हैं। इस फ़िल्म में एक आतंकवादी घटना और उसे रोकने की कहानी दिखाई गई है। इस फ़िल्म में एक्शन का भरपूर डोज़ दिया गया है।

chat bot
आपका साथी