Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: महज 6 दिनों में तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म बनी 'भूल भुलैया 2', जानें- अब तक का कलेक्शन

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office भूल भुलैया 2 साल 2022 में अब तक की दूसरी सबसे सफल बॉलीवुड फिल्म बनने के रास्ते पर चल पड़ी है। इस साल अभी तक आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी सबसे बड़ी फिल्म है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 26 May 2022 01:06 PM (IST) Updated:Fri, 27 May 2022 07:21 AM (IST)
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: महज 6 दिनों में तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म बनी 'भूल भुलैया 2', जानें- अब तक का कलेक्शन
Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office Collection Day 6. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले कुछ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों की हालत खस्ता चल रही थी। संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी को छोड़कर कोई बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं सकी। इनमें रनवे 34, हीरोपंती 2 और अटैक पार्ट-1 जैसी सितारों से सजी फिल्में भी रहीं।

ऊपर से आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी साउथ फिल्मों की कामयाबी ने बॉलीवुड बनाम साउथ की बहस को और तीखा कर दिया। मगर, अब अनीस बज्मी निर्देशित कॉमेडी-हॉरर फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉलीवुड बनाम साउथ की बहस पर पानी छिड़कने का काम किया है और इस बहस की निर्रथकता को बल दिया है।

100 करोड़ से बस इतना दूर

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ने रिलीज के छठे दिन भी शानदार कलेक्शन किया और 100 करोड़ के पड़ाव के थोड़ा और करीब पहुंच गयी। भूल भुलैया 2 ने बुधवार को 8.51 करोड़ जमा किये, जिसके साथ फिल्म का 6 दिनों का नेट कलेक्शन 84.78 करोड़ हो चुका है। 100 करोड़ के लिए इसे अब 15.22 करोड़ ही चाहिए। फिल्म के कलेक्शंस की यह रफ्तार देखते हुए अगले तीन दिनों में 100 करोड़ का पड़ाव पार होने की पूरी उम्मीद है। 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 ने 14.11 करोड़ की ओपनिंग ली थी। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार और रविवार को फिल्म ने क्रमश: 18.34 करोड़ और 23.51 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद पहले सोमवार को फिल्म ने 10.75 करोड़ और मंगलवार को 9.56 करोड़ बटोर लिये। 

2022 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म

महज छह दिनों में भूल भुलैया 2  इस साल की तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है। इससे आगे आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी और द कश्मीर फाइल्स ही हैं, जिन्होंने क्रमश: 128 करोड़ और 250 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

भूल भुलैया 2 VS अनेक

भूल भुलैया 2 के सामने शुक्रवार से अनेक होगी, जिसे अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। अनेक एक मुद्दा प्रधान एक्शन फिल्म है, जिसमें आयुष्मान अंडर कवर पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं।

आयुष्मान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींच सकती है और भूल भुलैया 2 के दर्शक चुरा सकती है। इसके अलावा टॉम क्रूज की हॉलीवुड फिल्म टॉप गन मेवरिक भी इस हफ्ते रिलीज हो रही है। हालांकि, कंगना रनोट की धाकड़ भूल भुलैया 2 के लिए कोई चुनौती नहीं बन सकी थी।

chat bot
आपका साथी