Cricketer Yuzvendra Chahal की होने वाली दुल्हनिया का डांस वीडियो हुआ वायरल, देखा गया 25 लाख से ज्यादा बार
Yuzvendra Chahal Fiance Dhanashree Verma क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की होने वाली दुल्हनिया धनाश्री वर्मा भले ही एक डॉक्टर हैं। लेकिन उन्होंने बतौर डांसर एक अगल ही पहुचान बनाई है।
नई दिल्ली, जेएनएन। क्रिकेट और एंटरटेनमेंट की दुनिया के बीच हमेशा से ही एक खास रिश्ता रहा है। कई दिग्गज किक्रेटर फिल्म जगत की अभिनेत्रियों की खूबसूरती के आगे क्लीन बोल्ड हो चुके हैं। इसके कई बड़े उदारहण भी इंडस्ट्री में मौजूद हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के साथ। युजवेंद्र जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में युजवेंद्र चहल ने फेमस यूट्यूबर और डांसर धनाश्री वर्मा से सगाई की है। धनाश्री और युजवेंद्र की सगाई की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं। बात दें कि धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं। इसी बीच धनाश्री का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप उनके डांस मूव्स देखकर उनके दीवाने हो जाएंगे।
A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9) on Jul 22, 2020 at 4:54am PDT
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की होने वाली दुल्हनिया धनाश्री वर्मा भले ही एक डॉक्टर हैं। लेकिन उन्होंने बतौर डांसर एक अगल ही पहुचान बनाई है। यूट्यूट पर उनके डांस के कई वीडियो मौजूद हैं। वहीं अब उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धनाश्री, जस मानक का फेमस गाना 'लहंगा' पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके डांस मूव्स देखकर वाकई आप दंग रह जाएंगे।
इस वीडियो को धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि धनाश्री वर्मा पहले फार्मल ड्रेस में नजर आती हैं। फिर बाद में वह ब्लू कलर के लहंगे में दिखाई देती हैं। वहीं धनाश्री इस वीडियो में ग्रुप डांस करती दिखती हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है। अब तक इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को फैंस न सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि इस पर जमकर कमेंट्स कर धनाश्री वर्मा के डांस की तारीफ कर रहे हैं।
Photo Credit : Dhanashree Verma Instagram