World Environment Day 2021: आयुष्मान खुराना, मसाबा गुप्ता समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर की पर्यावरण को बचाने की अपील

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को पर्यवरण दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं और नेचर के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह कर रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 07:51 AM (IST)
World Environment Day 2021: आयुष्मान खुराना, मसाबा गुप्ता समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर की पर्यावरण को बचाने की अपील
World Environment Day 2021: Ayushmann Khurrana, Masaba Gupta including these bollywood celebs share post

नई दिल्ली, जेएनएन। शनिवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को पर्यवरण दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं और नेचर के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह कर रहे हैं। अयुष्मान खुराना, प्रज्ञा कपूर, मसाबा जैसे कई अन्य सेलिब्रिटी के पर्यावरण के प्रति चिंता जाहिर की करते लोगों से इसको बचाने का आग्रह किया है।

अभिनेता अयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म अनेक की शूटिंग के दौरान की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट शेयर कर लिखा, विश्व पर्यावरण दिवस पर मैं आप लोगों के साथ तस्वीरों को शेयर कर रहा हूं। जो मैंने अनेक फिल्म की शूटिंग के दौरान ली थीं।

ये सड़क हमें खासी हिल्स तक ले गई और फिर शूटिंग लोकेशन तक पहुंचने के लिए एक किलोमीटर का सफर तय किया। अभिनेता ने आगे लिखा, इस जगह पर सॉरोपॉड डायानसोर के 100 मिलियन पुराने जीवाश्मों को खोजा गया था। हमारे देश में ऐसी बहुत सी अछूती जगह हैं। आइए इन्हें संरक्षित करें, ये कीमती हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

निर्माता और द अर्थ फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा कपूर ने पर्यावरण दिवस के मौके पर कहा, ‘हम एक महामारी के बीच में हैं और हम में से कुछ सबसे कठिन समय से गुजर रहे हैं। फिर भी हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। चाहे वह महत्वपूर्ण संसाधनों की बर्बादी से बचना हो, हानिकारक गैर-पुनर्नवीनीकरण योग्य प्लास्टिक सामग्री के उपयोग को कम करना हो या पर्यावरण की दृष्टि से हानिकारक सामग्री के अधिक प्रयोग से बचना होगा।

वहीं अभिनेता नीना गुप्ता की बेटी और मॉडल मसाबा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक जंगल की वीडियो और फूलों के फोटो शेयर कर उन्होंने एक मार्मिक पोस्ट भी शेयर की है। पोस्ट शेयर कर मसाबा ने कैप्शन लिखा, ‘वर्ल्ड पर्यावरण दिवस 2021 के लिए थीम इकोसिस्टम रिस्टोरेशन है और ये इससे अधिक उपयुक्त नहीं हो सकता है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Masaba (@masabagupta)

हमने अन्य चीजों के अलावा जंगलों और अन्य प्राकृतिक चीजों को होते देखा है और इस वक्त हम सभी के लिए थोड़ा जागरूक होने की जरूरत है। हमारा पर्यावरण हमारी भलाई को बढ़ावा देता है। इसलिए ये हमारा कर्तव्य है कि हम भी उसका ख्याल रखें।’ आपको बात दें कि इस साल पर्यावरण दिवस के लिए ‘इकोसिस्टम की बहाली’ थीम रखी गई है।

chat bot
आपका साथी