Ladi Ladi Song: प्रिया प्रकाश वारियर का नया गाना 'लाडी लाडी' रिलीज, विंक गर्ल के डांस मूव्स ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, देखें वीडियो

प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। बता दें कि उनके 70 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर है। यही नहीं वह एक यूट्यूब चैनल पर अपना सिंगिंग टैलेंट भी दिखाती हैं। प्रिया ने फिल्म ओरू अदार लव से अपने ​एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:11 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:11 AM (IST)
Ladi Ladi Song: प्रिया प्रकाश वारियर का नया गाना 'लाडी लाडी' रिलीज, विंक गर्ल के डांस मूव्स ने मचाया सोशल मीडिया पर धमाल, देखें वीडियो
Wink girl Priya Prakash Varrier Latest Music Dance Song Video Ladi Ladi Release Watch Full Video Here

नई दिल्ली, जेएनएन। Priya Prakash Varrier Ladi Ladi Full Video Song:  'विंक गर्ल' प्रिया प्रकाश वारियर आज करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। रातों रात सोशल मीडिया सेंसेशन बनने वाली प्रिया प्रकाश के महज​ कुछ ही सेकेंड के 'आंख मारने' वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। एक्टिंग के अलावा वह सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आज प्रिया एक्टिंग कोई भी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। इसी बीच प्रिया प्रकाश वारियर का नया गाना सामने आया है। इस वीडियो में उनके डांस मूव्स देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। प्रिया प्रकाश का लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'लाडी लाडी' रिलीज हुआ है​ जो तेजी वो वायरल हो रहा है।

प्रिया प्रकाश वारियर लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो हाल ही में मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज हुआ है। इस तेलुगु सॉन्ग में प्रिया गजब का डांस करती नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज होने की जानकारी प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को दी थी। उन्होंने इंस्टा पर लिखा, 'यह रिलीज हो चुका है दोस्तों...' प्रिया के 'लाडी लाडी...।'  

आपको बता दें कि सॉन्ग में उनके साथ एक्टर रोहित नंदन नजर आ रहे हैं। वहीं इस गाने को अपनी आवाज दी है राहुल सिपलिगंज और प्रिया प्रकाश वारियर ने। जी हां, इस गाने में एक्टिंग करने के अलावा ​प्रिया ने इसे गाया भी है। साथ इी इस गाने के लिरिक्स किट्टू विसापरागड़ा के हैं जबकि श्री चरण पकाला का म्यूजिक है।   

प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। बता दें कि  उनके 70 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर है। यही नहीं वह  एक यूट्यूब चैनल पर अपना सिंगिंग टैलेंट भी दिखाती हैं। प्रिया प्रकाश वारियर  ने फिल्म 'ओरू अदार लव' से अपने ​एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस मूवी में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। वह जल्द ही 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर्स' के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी