बदमाश बबली बनी सेक्सी पिंकी

फिल्म शूटआउट एट वडाला में आइटम नंबर में अपनी दिलकश अदाओं से सबको लुभा चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर आपको आइटम नंबर पर थिरकती नजर आएंगी। बदमाश बबली अब पिंकी बनेंगी। जी हां, एक बार फिर आप प्रियंका को आइटम नंबर में लटके झटके दिखाते देखेंगे। फिल्म जंजीर के रीमेक में प्रियंका आइटम नंबर करेंग

By Edited By: Publish:Wed, 01 May 2013 02:02 PM (IST) Updated:Wed, 01 May 2013 02:11 PM (IST)
बदमाश बबली बनी सेक्सी पिंकी

मुंबई। फिल्म शूटआउट एट वडाला में आइटम नंबर में अपनी दिलकश अदाओं से सबको लुभा चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर आपको आइटम नंबर पर थिरकती नजर आएंगी।

बदमाश बबली अब पिंकी बनेंगी। जी हां, एक बार फिर आप प्रियंका को आइटम नंबर में लटके झटके दिखाते देखेंगे। फिल्म जंजीर के रीमेक में प्रियंका आइटम नंबर करेंगी। सूत्रों की माने तो प्रियंका पिंकी आइटम सांग में काफी ग्लैमरस लुक में दिखाई देंगी। इस गाने को कोरियोग्राफ करेंगे गणेश आचार्य।

गौरतलब है प्रियंका ने फिल्म शूटआउट एट वडाला में पहली बार आइटम सांग किया। सूत्रों की अगर मानें तो फेविकोल गाना गाने वाली सिंगर ममता शर्मा ही पिंकी गाना गाएंगी। अब देखना होगा कि पिंकी को गणेश आचार्य कैसे अपने स्टैप पर नचाएंगे। इससे पहले गणेश सुपरहिट आइटम नंबर हलकट जवानी और चिकनी चमेली जैसे आइटम नंबर को कोरियोग्राफ कर चुके हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी