अजय देवगन की बेटी ने इस उम्र में किया ये काम, सुन रह जाएंगे हैरान

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्‍यासा ने ऐसा काम किया है, जिससे सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 14 Jul 2016 11:07 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jul 2016 07:53 AM (IST)
अजय देवगन की बेटी ने इस उम्र में किया ये काम, सुन रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। अजय देवगन की बेटी न्यासा अभी सिर्फ 13 साल की हैं। इस उम्र में आमतौर पर लड़कियां खिलौनों से खेलती हैं। लेकिन इस उम्र में न्यासा ने जो काम किया है, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको शायद यकीन ना हो कि न्यासा ऐसा भी कर सकती हैं?

दरअसल, अजय देवगन सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आते हैं। जब उन्हें अपनी फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी देनी होती है, तभी वो कोई पोस्ट करते हैं। अजय के पोस्ट में ज्यादातर उनकी फिल्म के फोटो और वीडियो ही नजर आते है। शायद अजय अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखना चाहते हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर पर्सनल फोटो पोस्ट नहीं करते हैं।

अजय देवगन की बेटी ने इस उम्र में किया ये काम, देखें तस्वीरें

this just about describes what exactly we did today :) - Nys

A photo posted by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on Jul 13, 2016 at 6:50am PDT

लेकिन पिछले कुछ दिनों से अजय के सोशल मीडिया अकाउंट्स से कुछ पर्सनल फोटो और कमेंट्स भी फैन्स के साथ शेयर हो रहे हैं। इन्हें देख पहले तो अजय देवगन के फैन्स खुश हुई। फिर जब उन्हें पता चला कि ये पोस्ट अजय नहीं कोई और उनके अकाउंट्स पर डाल रहा है, तो वे हैरान रह गए।

कैमरे में कैद हुए स्टार्स के लव बाइट्स, देखें तस्वीरें

hi 👋

A photo posted by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on Jul 11, 2016 at 6:40am PDT

जी हां, पिछले कुछ दिनों से अजय देवगन के सोशल मीडिया अकाउंट्स जो कुछ भी अपलोड हो रहा है, वो कोई और डाल रहा है। अजय देवगन का कहना है कि उनके सोशल मीडिया अकांउट्स हैक कर लिए गए हैं! अजय के अकाउंट्स जिस शख्स ने हैक किए हैं, उसका नाम जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये हैकर कोई और नहीं, बल्कि अजय देवगन की बेटी न्यासा हैं।

When dad takes you shopping 😊 - Nys

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 13, 2016

इन दिनों न्यासा ही अपने पापा अजय देवगन के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैंडल कर रही हैं। हाल ही में न्यासा ने बताया कि वह पापा के साथ एक अवार्ड फंक्शन में जाने वाली हैं। चलिए अच्छा ही है अब अजय की पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी उनके फैन्स को न्यासा के जरिए मिलती रहेगी।

आइटम गर्ल संभावना सेठ अपने संगीत फंक्शन में जमकर झूमीं, देखें तस्वीरें

chat bot
आपका साथी