Hrithik Roshan और Tiger Shroff के बीच छिड़ा War, टाइगर की चुनौती- क्या हारने को हो तैयार?

Hrithik Vs Tiger War टाइगर रियल लाइफ़ में रितिक से काफ़ी प्रभावित हैं और कई बार इस बात को उन्होंने मीडिया से बातचीत में स्वीकार भी किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 12:34 PM (IST) Updated:Mon, 12 Aug 2019 12:34 PM (IST)
Hrithik Roshan और Tiger Shroff के बीच छिड़ा War, टाइगर की चुनौती- क्या हारने को हो तैयार?
Hrithik Roshan और Tiger Shroff के बीच छिड़ा War, टाइगर की चुनौती- क्या हारने को हो तैयार?

नई दिल्ली, जेएनएन। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच जंग छिड़ गयी है और दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया में चुनौती दे रहे हैं। इस जंग का अंजाम 2 अक्टूबर को सामने आएगा, जब रितिक और टाइगर की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म वॉर रिलीज़ होगी। उससे पहले सोशल मीडिया में इस वॉर की धमक सुनाई देने लगी है। 

टाइगर श्रॉफ ने वॉर का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है- इस लड़ाई में सिर्फ़ एक ही जीतेगा। रितिक रोशन, क्या आप हारने को तैयार हो? टाइगर ने रितिक रोशन को खुलेआम चुनौती दे डाली है कि क्या वो उनसे हारने वाले हैं। 

This #WAR will only have one winner. @iHrithik ready to lose it all? #HrithikvsTiger #TeamTiger @Vaaniofficial #SiddharthAnand @yrf pic.twitter.com/LXXU8lMDnt

— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) August 12, 2019

सीनियर होने का नाते रितिक का जवाब संतुलित और मज़ेदार है। रितिक ने लिखा- यह एक जंग है। मेरा एक्शन मेरे शब्दों से ज़्यादा धमाकेदार होगा। 2 अक्टूबर को तुमसे मिलता हूं। 

It’s a #WAR. I’ll let my actions speak louder than words @iTIGERSHROFF ;) See you on 2nd October #HrithikvsTiger #TeamHrithik @vaaniofficial #SiddharthAnand @yrf pic.twitter.com/5D3LWka5Mv — Hrithik Roshan (@iHrithik) August 12, 2019

वॉर, यशराज बैनर की महत्वाकांक्षी फ़िल्म है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। सिद्धार्थ इससे पहले रितिक और कटरीना को लेकर बैंग बैंग बना चुके हैं, जो काफ़ी सफल रही थी। यह हॉलीवुड एक्शन फ़िल्म नाइट एंड डे का रीमेक थी। वॉर में रितिक और टाइगर की कास्टिंग ने इसको लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

टाइगर, रियल लाइफ़ में रितिक से काफ़ी प्रभावित हैं और कई बार इस बात को उन्होंने मीडिया से बातचीत में स्वीकार भी किया है। टाइगर डांस और एक्शन में माहिर हैं। ऐसे में रितिक के साथ पर्दे पर उनकी जोड़ी देखना दिलचस्प होगा। ट्रेड भी इस वॉर को लेकर काफ़ी उत्साहित है और फ़िल्म से बड़े कलेक्शंस की उम्मीद कर रहा है। वॉर में वाणी कपूर फीमेल लीड में हैं। फ़िल्म के पोस्टर तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किये गये हैं। कुछ दिन पहले इसका टीज़र आया था, जिसे काफ़ी पसंद किया गया था।

वॉर रितिक की इस साल दूसरी रिलीज़ है। पहली फ़िल्म सुपर 30, 150 करोड़ के आसपास जमा कर चुकी है। वहीं, टाइगर श्रॉफ स्टूडेंट्स ऑफ़ द ईयर 2 में नज़र आये थे, जो बॉक्स ऑफ़िस पर औसत रही।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी