Simmba Trailer: शादी के बाद रणवीर का 'सिंघम' अवतार

करण जौहर के प्रोडक्शन और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद भी हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 03 Dec 2018 01:09 PM (IST) Updated:Tue, 04 Dec 2018 11:59 AM (IST)
Simmba Trailer: शादी के बाद रणवीर का 'सिंघम' अवतार
Simmba Trailer: शादी के बाद रणवीर का 'सिंघम' अवतार

मुंबई। अजय देवगन ने सिंघम के के जरिये दर्शकों का मनोरंजन कर बॉक्स ऑफ़िस पर मोटी कमाई की थी और अब उनके नक़्शे कदम पर चलने के लिए रोहित शेट्टी ने एक नया सिंघम उतार दिया है। रणवीर सिंह के रूप में। रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया। 

करण जौहर के प्रोडक्शन और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद भी हैं। फिल्म का ट्रेलर यहां देखिए - 

सही मायनों में देखा जाय तो ये अजय देवगन की सिंघम का नया अवतार है। रोहित शेट्टी साल 2011 में अजय को सिंघम के रूप में एक सीरियस पुलिसवाले के अवतार में लेकर आये थे और तीन साल बाद सिंघम रिटर्न्स के रूप में। रोहित के इस नए पुलिसवाले में फ़र्क इतना ही है कि वो मिज़ाज से ‘खडूस’ नहीं मस्त मौला है। करीब दो मिनट 34 सेकेंड के इस ट्रेलर में अजय देवगन ही सूत्रधार में अपनी कहानी को आगे बता रहे हैं। रणवीर का ये किरदार सिंघम की तरह नहीं बल्कि अपने मतलब के लिए जीता है। वो पुलिसवाला बने हैं ख़ुद के पैसे कमाने के लिए उनके किरदार के मिज़ाज को बताने के लिए काफ़ी है। रणवीर ने इस फिल्म में जमकर एक्शन भी किया है।

सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिंबा भालेराव नाम के एक पुलिसवाले की कहानी है, जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ कॉमेडी भी है । ये तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है। टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था। सिंबा में रणवीर सिंह के अपोज़िट सारा अली खान हैं। सिंबा के ट्रेलर लॉन्च के चार दिन बाद उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा जब उनकी फिल्म केदारनाथ सात दिसंबर को रिलीज़ होगी। सारा ने केदारनाथ के संकट में आने के बाद सिंबा साइन की थी।

रणवीर सिंह की इस साल की ये आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद अगले साल वो अलिया भट्ट के साथ गल्ली बॉय में नज़र आयेंगे। उन्हें उसके बाद क्रिकेट वर्ल्ड जीत की कहानी पर बन रही कबीर खान की फिल्म की शूटिंग भी करनी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की प्रेम कहानी अब शादी के बंधन में बंध कर नए रिश्ते के सफ़र पर निकल पड़ी है l

यह भी पढ़ें: Box Office: जारी है रजनी-अक्षय की फिल्म 2.0 की कमाई का तूफ़ान, अब इतने करोड़

chat bot
आपका साथी