Malaika Arora और Arjun Kapoor फिर साथ-साथ, मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर, देखिए तस्वीरें

Malaika Arora और अभिनेता Arbaaz Khan पिछले कुछ समय से अपने रिश्‍तों में आई खटास को लेकर चर्चा में रहे थे। दोनों ने अपने रिश्‍ते को खत्‍म कर एक दूसरे से तलाक ले लिया था।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 25 Jun 2019 08:01 AM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2019 03:33 PM (IST)
Malaika Arora और Arjun Kapoor फिर साथ-साथ, मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर, देखिए तस्वीरें
Malaika Arora और Arjun Kapoor फिर साथ-साथ, मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है और इस कारण दोनों के बीच अफेयर को लेकर लगातार खबरें आती रही हैं। लेकिन दोनों ने इस पर खुलकर कभी बात नहीं की। एक बार फिर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक साथ नजर आए।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर एक बार फिर स्पॉट किया गया। दोनों साथ में चल रहे थे और इस दौरान की तस्वीरें एक बार फिर कैमरे में कैद हुईं। 

तस्वीर में देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर ने डिजाइनर टीशर्ट और ब्लू जींस पहना है। मलाइका अरोड़ा ने रेड कलर के ड्रेसअप में नजर आ रही हैं। 

खास बात यह है कि अर्जुन कपूर का लुक बिल्कुल अलग है। हो सकता है कि वे अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हों।

कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर ने जरूर मलाइका के साथ रिश्ते में होने को लेकर अपनी बात सामने रखी थी। अर्जुन ने कहा था कि मैं मलाइका के साथ सहज महसूस करता हूं और मीडिया इस बात को समझती है। मीडिया का रवैया कभी भी मुझे या मलाइका को लेकर बुरा नहीं रहा। ना ही कभी कोई गलत बात लिखी गई। इसी वजह से इंडियाज मोस्ट वांटेड की स्क्रीनिंग के मौके पर हम इस तरह सामने आए क्योंकि मीडिया ने हमें इज्जत दी। बता दें कि अर्जुन की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्डेट की स्क्रीनिंग पर भी मलाइका-अर्जुन साथ नजर आए थे। दोनों एक दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल थे। 

अर्जुन ने आगे कहा था कि हम कुछ गलत नहीं कर रहे हैं और हम हमेशा मीडिया के सामने आते हैं। मीडिया ने इस बात को समझा और हमें पूरा स्पेस दिया। 

बताते चलें कि मलायका अरोड़ा और अभिनेता अरबाज खान पिछले कुछ समय से अपने रिश्‍तों में आई खटास को लेकर चर्चा में रहे थे। दोनों ने अपने रिश्‍ते को खत्‍म कर एक दूसरे से तलाक ले लिया था। अरबाज खान जहां एक ओर अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी Giorgia Andriani को लेकर सुर्खियों में रहे वहीं मलायका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में रही हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या आप पहचान पाए इस मशहूर अभिनेता को? नया लुक आया सामने, देखिए 10 तस्वीरें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी