Lok Sabha Election 2019 Result: चुनावी मौदान में उतरी थीं ये 9 खूबसूरत अभिनेत्रियां, जानिए किसे मिली जीत

Loksabha Election Result 2019 जानिए उन 9 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने इस बार चुनावी मैदान में टक्कर दी थी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 01:26 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 11:06 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019 Result: चुनावी मौदान में उतरी थीं ये 9 खूबसूरत अभिनेत्रियां, जानिए किसे मिली जीत
Lok Sabha Election 2019 Result: चुनावी मौदान में उतरी थीं ये 9 खूबसूरत अभिनेत्रियां, जानिए किसे मिली जीत

नई दिल्ली, जेएनएन। Loksabha Election Result 2019 लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार था। इस बार राजनेताओं के साथ चुनावी मैदान में बॉलीवुड सितारे भी थे। खास बात यह है कि, इस बार कुल फिल्मस्टार्स में से 9 महिला अभिनेत्रियां चुनावी मैदान में टक्कर देने को तैयार थी। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं इन 9 अभिनेत्रियां के बारे में जो फिल्मों के पर्दे के अलावा चुनावी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल करने के लिए चुनावी मैदान में उतरी थीं। बता दें केि, लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम घोषित हो गए हैं। नतीजों के बाद साफ हो गया है कि अब भी देश में मोदी मैजिक बरकरार है। 

जया प्रदा

बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व एसपी सांसद जया प्रदा ने अब इस बार भारतीय जनता पार्टी बीजेपी से चुनाव लड़ा है। वे रामपुर से एसपी के दिग्गज नेता आजम खान को चुनौती दे रही हैं। जया प्रदा सियासत की पुरानी खिलाड़ी हैं। जया इससे पहले 2004 से 2009 के बीच रामपुर से सांसद रह चुकी हैं। 2009 में लोकसभा चुनाव में जया प्रदा ने इस सीट से चुनाव लड़ा और उनको जीत हासिल हुई। 2014 में उन्होंने आरएलडी के टिकट पर बिजनौर से चुनाव लड़ा था, लेकिन वो चुनाव हार गईं थीं। इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

हेमा मालिनी

फिल्म इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल कहलाई जाने वाली हेमा मालिनी राजनीति में भी लगातार आगे बढ़ रही हैं। साल 2004 में बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने 2014 में मथुरा से चुनाव जीता था और एक बार फिर मथुरा से ही चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले हेमा मालिनी एक बार राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं। हेमा की चुनाव प्रचार प्रसाल के दौरान कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हेमा मालिनी को जीत हासिल हुई है। 

स्मृति ईरानी

छोटे पर्दे पर संस्कारी बहू तुलसी के किरदार से मशहूर स्मृति ईरानी अब राजनीति की पुरानी खिलाड़ी बन चुकी हैं। स्मृति 2003 में बीजेपी में शामिल हुई थी और 2004 में वो महाराष्ट्र यूथ विंग की वाइस प्रेसिडेंट बन गई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उन्हें मोदी सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। 2019 के रण में एक बार फिर स्मृति राहुल गांधी को अमेठी में चुनौती देंगी। स्मृति ईरानी इस बार विजयी रही हैं। 

उर्मिला मातोंडकर

बाल कलाकार के रुप में अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड अदाकारा उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस के साथ अपना सियासी सफर शुरू किया है। साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 में उर्मिला मुंबई नॉर्थ सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कई हिट फिल्में की हैं। फिल्मी पर्दे पर वह आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में एक आइटम डांस करती नजर आईं थीं। बता दें कि उर्मिला को खास चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से है और इस सीट को बीजेपी का गढ़ भी माना जाता है। उर्मिला मातोंडकर को हार का सामना करना पड़ा।

किरण खेर

फिल्म और टीवी की दुनिया का जाना पहचाना नाम किरण खेर भी इस बार चुनावी मैदान में हैं। अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर 2009 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। इसके बाद वे चंडीगढ़ से 2014 में लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। 2019 में अब वे कांग्रेस के पवन बंसल को टक्कर दे रही हैं। किरण खेर को जीत हासिल हुई। 

नूसरत जहां

बंगाली एक्ट्रेस नूसरत जहां बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं और इस लोकसभा चुनाव में वो पश्चिम बंगाल की बसीरहाट लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं। नूसरत कोलकाता की रहने वाली हैं और बहुत पॉपुलर बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की बहुत पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2011 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। नूसरत ने त्रिणमूल कांग्रेस पार्टी से हैं। 

पूनम सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा के बीजेपी से कांग्रेस में आने के बाद अभिनेत्री रही और शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा ने अब समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। वहीं पार्टी ने पूनम सिन्हा पर विश्वास जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सामने लखनऊ सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। पूनम सिन्हा को जीन नहीं मिल सकी। 

मुनमुन सेन

अभिनेत्री मुनमुन सेन पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और उनका मुकाबला प्रख्यात गायक और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रिया से हैं। इस सीट को प्रदेश की मुख्य सीटों में से एक माना जा रहा है। मुनमुन सेन जीत दर्ज नहीं कर पाईं। 

मिमी चक्रवर्ती 

पश्चिम बंगाल से पॉलिटिकल डेब्यू करने वाली मिमी चक्रवर्ती टीएमसी के टिकट पर जाधवपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। मिमी ने 2012 में बंगाली सिनेमा में डेब्यू किया था। मिमी चक्रवर्ती ने जीत हासिल की है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी