दिशा का दिल 'मलंग', प्यार की ये कहानी अगले साल वेलंटाइन डे पर

टाइगर के साथ बाग़ी 2 में काम करने के बाद दिशा की बॉलीवुड में पूछ-परख पढ़ गई है। वो इस समय सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम कर रही हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 11:56 AM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 09:45 AM (IST)
दिशा का दिल 'मलंग', प्यार की ये कहानी अगले साल वेलंटाइन डे पर
दिशा का दिल 'मलंग', प्यार की ये कहानी अगले साल वेलंटाइन डे पर

मुंबई। दिशा पाटनी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वेलंटाइन डे पर उनकी और टाइगर श्रॉफ की ख़बर आई कि दोनों ने रिंग सेरेमनी कर ली है। वैसे दोनों काफी समय से साथ है। दिशा इन दिनों सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर बिज़ी हैं और उसके बाद एक और फिल्म में नज़र आएँगी। इस फिल्म का नाम मलंग होगा और ये फिल्म अगले साल वेलंटाइन डे के मौके पर रिलीज़ होगी l 

मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली इस रोमांटिक स्टोरी में दिशा पाटनी के साथ आदित्य रॉय कपूर होंगे। ये फिल्म जल्द ही शुरू होने वाली है। भूषण कुमार और लव रंजन के प्रोडक्शन में बनने वाली इस  फिल्म में अनिल कपूर का भी अहम् रोल है । वो इस फिल्म में पॉज़िटिव रोल में होंगे लेकिन किरदार क्या होगा ये अभी नहीं बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म गोवा के एक ड्रग माफिया की कहानी है। अनिल कपूर की हाल ही में एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसी रोमांटिक और इमोशनल फिल्म आई थी और कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल भी l

फिल्म में दिशा पाटनी एक डांसर का रोल निभाएंगी, जिसे आदित्य के किरदार से प्यार हो जाएगा। आदित्य और मोहित ने इससे पहले आशिकी 2 जैसी सुपरहिट फिल्म दी है। टाइगर के साथ बाग़ी 2 में काम करने के बाद दिशा की बॉलीवुड में पूछ-परख पढ़ गई है। वो इस समय सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनका कटरीना कैफ की बराबरी का रोल है। दिशा पटानी को दक्षिण की मेगा बजट फिल्म संघमित्रा के लिए साइन किया गया है। ये उनका साऊथ में डेब्यू है। लेकिन दिशा का इंतज़ार अभी इसलिए लंबा होगा l संघमित्रा, ये योद्धा राजकुमारी की कहानी है। तेलुगु में बनने वाली ये फिल्म बेहद खर्चीली होगी और करीब 350 करोड़ रूपये की लागत आने वाली है।

संघमित्रा, आठवीं सदी की इस महिला योद्धा की कहानी में साऊथ स्टार जायम रवि और आर्यन की भी अहम् भूमिकाएं होंगी। फिल्म को तेलुगु के साथ तमिल और हिंदी में भी रिलीज़ करने का प्लान है।

यह भी पढ़ें: surgical strike 2: पुलवामा बदले पर बनेगी फिल्म, भंसाली उतरे मैदान में

chat bot
आपका साथी