Beyond The clouds: इस एक्ट्रेस ने दीपिका को किया रिप्लेस, ईशान का फ़िल्मी करियर शुरू

दीपिका के ऑडिशन की कुछ तस्वीरें भी मीडिया में आईं, जिनमें दीपिका का ग्लैमरहीन अवतार पहचान में भी नहीं आ रहा था। यही तस्वीरें कथित रूप से दीपिका के बाहर होने की वजह बनीं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 12 Apr 2018 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 22 Apr 2018 08:13 AM (IST)
Beyond The clouds: इस एक्ट्रेस ने दीपिका को किया रिप्लेस, ईशान का फ़िल्मी करियर शुरू
Beyond The clouds: इस एक्ट्रेस ने दीपिका को किया रिप्लेस, ईशान का फ़िल्मी करियर शुरू

मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर 300 करोड़ जमा करने वाली पद्मावत में शाहिद कपूर को पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ पर्दे पर आने का मौक़ा मिला, मगर उनके छोटे भाई ईशान खट्टर दीपिका के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने से चूक गये। अगर सब कुछ ठीक रहता तो ईशान, शाहिद से पहले दीपिका के को-स्टार बन गये होते। 

ईशान, ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेटेड ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी की पहली इंडियन इंटरनेशनल फ़िल्म Beyond The Clouds में दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले थे। इस फ़िल्म के लिए सबसे पहले ऑडिशन देने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ही थीं। उन्होंने तारा के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, जो फ़िल्म के नायक ईशान के पात्र आमिर की बहन का है। दीपिका के ऑडिशन की कुछ तस्वीरें भी मीडिया में आईं, जिनमें दीपिका का ग्लैमरहीन अवतार पहचान में भी नहीं आ रहा था। दिलचस्प बात ये है कि यही तस्वीरें कथित रूप से दीपिका के बाहर होने की वजह बनीं।

दीपिका क्यों हुईं बाहर:

दीपिका के रोल छिन जाने की वजह भी दिलचस्प थी। उस वक़्त जो ख़बरें आयी थीं, उनके मुताबिक़ दीपिका की शोहरत उनके आड़े आ गई। दरअसल, मजीदी बियांड द क्लाउड्स के लिए ऐसी एक्ट्रेस को लेना चाहते थे, जो पर्दे के लिए फ्रेश हो। दीपिका के ऑडिशन तक उन्हें ये बात नहीं मालूम थी कि वो बॉलीवुड की एक नाम-गिरामी एक्ट्रेस हैं। कहा ये भी जाता है कि दीपिका ने माजिद की फ़िल्म के ऑडिशन की तस्वीरों को अपने इंटरनेशनल करियर को पुश देने के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। उस वक़्त दीपिका हॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं। माजिद मजीदी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध फ़िल्ममेकर हैं। दीपिका की ये बात मेकर्स को पसंद नहीं आयी। हालांकि मजीदी ने उन्हें ना लेने की वजह उनका पॉप्यूलर होना ही बताया। फ़िल्म में दीपिका को मालविका मोहनन से रिप्लेस किया गया था, जो डेब्यूटेंट तो नहीं हैं, मगर दीपिका जितनी मशहूर भी नहीं।

कौन हैं मालविका मोहनन:

 

साउथ फ़िल्मों की एक्ट्रेस मालविका मोहनन जाने-माने कॉरियोग्राफ़र के यू मोहनन की बेटी हैं। 2013 में उन्होंने मलयालम फ़िल्म Pottam Pole से फ़िल्मों की दुनिया में एंट्री ली थी। हालांकि थिएटर एक्ट्रेस के तौर पर भी उन्हें पहचाना जाता है। मालविका हिंदी टीवी कमर्शियल में काम करती रही हैं और कई नामी ब्रैंड्स के साथ एसोसिएट हुई हैं। मालविका, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की कुछ फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं।

कंगना रनौत ने ठुकराया रोल:

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कंगना रनौत भी फ़िल्म ऑफ़र हुई थी, मगर उन्होंने इसे ठुकरा दिया। कंगना को ये किरदार Submissive यानि कुछ विनम्र लगा। 

 कौन हैं माजिद मजीदी:

माजिद मजीदी ईरान के विख्यात फ़िल्मकार हैं, जो वास्तविकता के नज़दीक फ़िल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। माजिद की फ़िल्म 1998 की फ़िल्म चिल्ड्रेन ऑफ़ हेवन को ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में विदेशी भाषा केटेगरी में नामांकन मिला था, मगर पुरस्कार नहीं जीत सकी। बियांड द क्लाउड्स को इसी फ़िल्म का ग्रोन-अप वर्ज़न माना जा रहा है, जिसकी कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि में लिखी गयी है। माजिद ने इस बारे में कहा था कि इस फ़िल्म की बैकग्राउंड विश्व में कहीं भी हो सकती थी, लेकिन इसे भारत में स्थापित किया जाना ज़रूरी था। इस कहानी के लिए जो दुनिया चाहिए थी, वो भारत में ही महसूस हुई। 

chat bot
आपका साथी